Hot Posts

6/recent/ticker-posts

समाज को संदेश देती कविताएं दिव्या शुक्ला के काव्य संग्रह "भाव निर्झर" का हुआ लोकार्पण

 लखनऊ  :संवाददाता 


समाज को संदेश देती कविताएं दिव्या शुक्ला के काव्य संग्रह "भाव निर्झर" का लोकार्पण बृहस्पतिवार को होटल गोल्डन आर्किड में हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि  के रूप में पद्मश्री विद्या बिदु सिंह उपस्थित रहीं , विशिष्ट अतिथि के रूप में कथा रंग की अध्यक्ष नूतन वशिष्ठ व डॉक्टर डी एस शुक्ला उपस्थित रहे हिन्दी भाषा में यह काव्य संकलन वर्षों के झुरमुट से चुनी हुयी कुछ कवितायें इस संग्रह में संजोई गयी हैं। ये समय-समय पर छलकी हुई अनुभूतियाँ हैं। कवयित्री का विश्वास है कि सुधी पाठक इस संग्रह में अपने अन्तर्मन के आन्दोलन का भी अनुभव करेंगे क्योंकि मानस की सुकोमल भावनायें स्थायी और सनातन होती है। शिक्षा से दूर मजदूरी कर रहे हैं बच्चो के जीवन को विसंगतियों को लेखिका ने जिस तरह महसूस किया है कविताओं के माध्यम से वैसा ही अभिव्यक्ति कर दिया है  जिससे पाठक उनकी कविताओं को पढ़कर वैसी ही अनुभूति कर सकेंगे। दिव्या शुक्ला प्रखर समाजसेविका , लेखिका हैं। पूर्व में 'कप्तान साहिब' एवं नारी सशक्तिकरण पर  पुस्तक ' शैडोज एंड लाइट' प्रकाशित हो चुकी है।दिव्या शुक्ला समर्थ फाउंडेशन की संस्थापिका भी हैं इस फाउंडेशन के माध्यम से दिव्या शुक्ला का एक ही लक्ष्य है संसाधन विहीन बच्चों में ज्ञान की अलख जगाना और उन्हें समर्थ.बनाना। पुस्तक की समीक्षा करते हुए अपूर्वा अवस्थी ने कहा -कवियत्री दिव्या शुक्ला का काव्य संग्रह   भाव निर्झर   बहुरंगी है जिसमें गीत ग़ज़ल, और हास्य व्यंग्य भी है सभी कविताएं समाज को एक संदेश देती हैं।समर्थ फाउंडेशन के बच्चों ने दिव्या शुक्ला के गीतों का गायन भी किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन अनमोल मिश्रा और जय सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर लखनऊ शहर के साहित्यकार एवं कवि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments