Skip to main content

भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय पर ध्वजारोहण के साथ हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस

 संवाददाता लखनऊ

युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से राष्ट्रवाद की अलख जगाई

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर केसर बाग कार्यालय पर प्रातः महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रगीत गाया। मुकेश शर्मा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हम सभी उन शहीदों को नमन करते हैं जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया।भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर युवा मोर्चा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी विधानसभाओं में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, महानगर अध्यक्ष एमएलसी मुकेश शर्मा, विधायक डॉक्टर नीरज बोरा, राजेश्वर सिंह, अंजनी श्रीवास्तव और रजनीश गुप्ता ने सभी विधानसभाओं में युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह के नेतृत्व में आयोजित तिरंगा यात्राओं को झंडा दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता के जयकारे और देशभक्ति के गीतों से हर तरफ माहौल देश प्रेम की भावना से ओतप्रोत दिखा।मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कैंट विधानसभा में तालकटोरा रोड पर आयोजित बाइक रैली को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने झंडा दिखाकर रवाना किया। उप मुख्यमंत्री ने खुली जीप में सवार होकर तिरंगा लहराते हुए  महानगर उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी और विधानसभा रैली संयोजक संजय शुक्ला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में तिरंगे झंडे के साथ बाइक पर सवार युवाओं की रैली को रवाना किया।
महानगर अध्यक्ष सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा ने पूर्व विधानसभा में लोहिया नगर वार्ड में शहनाई गेस्ट हाउस से तिरंगा बाइक रैली को रवाना किया। महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी और विधानसभा रैली प्रभारी आशुतोष तिवारी सुख रूप से उपस्थित रहे।उत्तर विधानसभा में विधायक डॉ नीरज बोरा ने पुरनिया कार्यालय से यात्रा को रवाना किया जो कपूरथला में समाप्त हुई। सरोजिनी नगर विधानसभा में राजेश्वर सिंह ने तिरंगा पदयात्रा, पश्चिम विधानसभा में अंजनी श्रीवास्तव और मध्य विधानसभा में रजनीश गुप्ता ने सचिन सोनकर, संजीव मिश्रा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया गया इसमें हजारों की संख्याओं में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Comments

Popular posts from this blog

मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ का प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव सहकारिता भवन में सकुशल संपन्न हुआ

 संवाददाता लखनऊ l मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ, उ०प्र० (सम्बद्ध उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ) का  प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव आज  सहकारिता भवन सभागार , लखनऊ में सकुशल संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  केंद्रीय राज्य मंत्री ( कौशल किशोर) आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार रहे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में उ०प्र० राज्य कर्मचारी महासंघ एवं उ०प्र० फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक  एस०पी० सिंह,  कमलेश मिश्रा,  नरेन्द्र प्रताप सिंह, उ०प्र० फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक  राम विरज रावत, पूर्णिमा सिन्हा उर्फ़ पूनम सिन्हा (फाउंडर ऑफ़ परिषद् ऑफ़ सहकारिता बैंक), प्रांतीय संरक्षक, मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ, उ०प्र० की  प्रभा सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर उ०प्र० फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के  दिवाकर सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष एवं कनौजिया विनोद बुद्धिराम, कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष,  चुनाव अधिकारियों की देख-रेख में चुनाव सकुशल संपन्न कराया गया । इस चुनाव में “स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग” क

पेंशनरों ने मुख्यमंत्री से पेंशन बढ़ाने और बकाया एरियर्स के भुगतान कराने की माँग की

 लखनऊ/संवाददाता   10 जुलाई। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के महामंत्री राज शेखर नागर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के  जनता  दर्शन  में   ईपीएस-95  पेंशनरों की   न्यूनतम पेंशन बढ़वाने ,फ्री मेडिकल सुविधा दिलवाने की माँग की। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश  के अधिकांश निगमों में छठा  वेतनमान का  एरियर का भुगतान नही हुआ है जबकि  पेंशनरों को बहुत कम पेंशन मिलने से आर्थिक बदहाली झेल  रहे हैं।  इसलिए  मुख्यमंत्री से सभी निगमों के  पेंशनरों  को छठे वेतनमान के बकाया एरियर्स का  भुगतान करने के आदेश निर्गत करने की भी माँग की गई। आवश्यक वस्तु निगम में पेंशनरों की  महासमिति की  बैठक मे  निर्णय लिया गया कि  यदि  बकाया एरियर्स का भुगतान शीघ्र नहीं किया गया तो निगम के सेवानिवृत्त कर्मी   अनशन पर बैठेंगे।       महासमिति की बैठक में हबीब खान, राजीव  भटनागर, पी के  श्रीवास्तव, फ्रेडरिक क्रूज,एन सी सक्सेना,राजीव पांडे, सतीश श्रीवास्तव  पीताम्बर भट्ट उपस्थिति रहे।  राजीव भटनागर  मुख्य समन्वयक  उत्तर प्रदेश।

7 सितंबर को गोरखपुर में पेंशनरों के सम्मेलन को राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करेंगे।

 संवाददाता :लखनऊ  लखनऊ।5 सितंबर ईपीएस-95 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर सभी राज्यों में आंदोलन, प्रदर्शन और सम्मेलन कर रही है इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में पेंशनरों का सम्मेलन 7 सितंबर को गोरखपुर में आयोजित किया गया है, जिसमें समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत महाराष्ट्र से पधारेंगे और सम्मेलन को संबोधित करेंगे । इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सहित तेलंगाना, महाराष्ट्र ,छत्तीसगढ़, उत्तराखंड आदि अनेक राज्यों से राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे ।  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री के एस तिवारी और प्रांतीय महामंत्री श्री राजशेखर नागर ने एक वक्तव्य में बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और गोरखपुर से राज्यसभा के सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित होंगे उन्होंने ही 3 अगस्त को राज्यसभा में न्यूनतम पेंशन बढ़ाने का मुद्दा उठाया था। अतः उनके सामने समिति के राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारी पेंशनरों की समस्याओं को उजागर करेंगे । सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों  के पेंशनर बड़ी संख्या में भाग लेंगे ।