Hot Posts

6/recent/ticker-posts

स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय मानवाधिकार परिवार द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

 संवाददाता लखनऊ

राज्य सभा सांसद डॉ.अशोक बाजपेई एवम विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा हुए तिरंगा यात्रा में शामिल
लखनऊ। आजादी के अमृत महोत्सव की 76 वीं वर्षगांठ पर भारतीय मानवाधिकार परिवार द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई । तिरंगा यात्रा में राज्य सभा सांसद डॉ. अशोक बाजपेई एवम विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा  शामिल हुए। तिरंगा यात्रा को मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर महानगर गोल मार्केट से रवाना किया। भारतीय मानवाधिकार परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश कुमार अवस्थी के नेतृत्व एवम  संगठन के राष्ट्रीय महासचिव अमित शर्मा की देखरेख में पूर्ण उत्साह एवम जोश से भरे हुए संगठन के पुरुष एवम महिला विंग के सैकड़ों पदाधिकारी एवम सदस्य  देश भक्ति से ओत - प्रोत स्लोगंस का उद्घोष करते हुए अपने अपने वाहनों द्वारा  तिरंगा यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। " भारत माता की जय " , " देश के अमर शहीदों की जय " के उद्घोष से तिरंगा यात्रा मार्ग गूंज रहा था। तिरंगा यात्रा में 90 मीटर लंबा तिरंगा , इस भव्य तिरंगा यात्रा की शोभा बढ़ा रहा था।तिरंगा यात्रा महानगर गोल मार्केट से प्रातः 11 बजे  प्रारंभ होकर फैजाबाद रोड , लेखराज मार्केट, पॉलिटेक्निक, वेव सिनेमा,लोहिया पार्क होते हुए 1090 चौराहा पहुंचकर दोपहर एक बजे संपन्न हुई।संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश कुमार अवस्थी ने  तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सभी पदाधिकारियों एवम पुलिस बल का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments