सेवादल के कार्यकर्ता हुए लखनऊ में आयोजित तिरंगा मार्च में शामिल

 संवाददाता 


हापुड़: सेवादल के कार्यकर्ता मंगलवार को लखनऊ में आयोजित "तिरंगा मार्च" में शामिल हुए। जहां उन्होंने सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी देसाई के नेतृत्व में लखनऊ में तिरंगा मार्च निकाला। मार्च राजीव चौक (कांग्रेस मुख्यालय) से प्रारंभ होकर जीपीओ, गांधी प्रतिमा, परिवर्तन चौक होते हुए शहीद स्मारक तक निकाला गया। सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालाजी देसाई ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं और पार्टी की नीतियों व व विचारधारा का प्रचार घर घर तक पहुंचाए। साथ ही ये भी कहा हर कांग्रेसी कार्यकर्ता संगठन को मजबूती के साथ आगे बढ़ाते हुए राहुल गांधी जी के हाथों को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि संगठन मजबूत होगा तो उनके नेता राहुल गांधी जी मजबूत होंगे। हापुड़ से सेवादल यंग ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष निसार पठान खान के नेतृत्व में कई कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचे और तिरंगा मार्च में शामिल होकर साथियों सहित अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। तिरंगा मार्च में सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक डॉक्टर प्रमोद पांडे, पश्चिमी उत्तर प्रदेश सेवादल के अध्यक्ष अनिल देव त्यागी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सेवादल यंग ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष निसार पठान ने बताया कि अगस्त क्रांति के उपलक्ष्य में लखनऊ में तिरंगा मार्च का आयोजन किया गया हैं। इस दौरान सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, अतीकुर रहमान सैफी, मुजम्मिल मलिक, वाहिद सैफी आदि कांग्रेस जन मौजूद रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post