Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भारतीय मजदूर संघ,उत्तर प्रदेश की विशाल रैली जागो सरकार मजदूर आपके द्वारा उद्धघोष के साथ हुई संपन्न

 संवाददाता :लखनऊ

लखनऊ। जागो सरकार मजदूर आपके द्वारा उद्धघोष के साथ भारतीय मजदूर संघ की विशाल रैली आयोजित हुई  संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों व कर्मचारियों की मांगों को लेकर भारतीय मजदूर संघ की जिसमें प्रदेश के समस्त विभागों, रैली में आशा, आंगनवाड़ी, एनएचएम, आयुष्यमान भारत,जलकल  विभाग ,शुगर फैक्ट्री, डिसलेरी,रोडवेज, विद्युत बैंक, बीमा, रेल, कृषि मजदूर, स्वायत्तशासी, सार्वजनिक क्षेत्र, प्रतिरक्षा, पोस्टल, बीएसएनएल, समेत विभागों के नियमित, संविदा आउटसोर्सिंग के करीब 1 लाख कर्मचारी शामिल हुए।रैली को संबोधित करते हुए भारतीय मजदूर संघ के  मजदूर के राष्ट्रीय मंत्र अशोक कुमार शुक्ल ने कहा कि विभिन्न विभागों में काम करने वाले कर्मचारियों एवं श्रमिकों की समस्याएं निरंतर बढ़ती जा रहीं है विभागों एवं उद्योगों में नियमित कर्मचारियों के स्थान पर संविदि एवं आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों की नियुक्तियां हो रही हैं। और हर स्तर पर इनका शोषण किया जा रहा है इन कर्मचारियों को किसी भी सामाजिक सुरक्षा न मिलने कारण इनके  परिवारों का भरण पोषण सही से नहीं हो पा रहा है। इसलिए प्रदेश सरकार की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि कर्मचारियों को उचित बेतन एवं सामाजिक सुरक्षा मुहैया कराए। रैली में पधारे भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने सरकारी कर्मचारियों के पेंशन की बहाली की मांग करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा जारी नई पेंशन नीति ने सुरक्षा एवं भविष्य को खतरे में डाल दिया है इस कारण वरिष्ठ नागरिकों का जीवन अधर में लटकता जा रहा है केंद्र एवं प्रदेश सरकार से मांग किया की यदि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाली नहीं की जाती है तो आने वाले समय में केंद्र में प्रदेश सरकारों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा रैली को भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय वित्त सचिव अनीश मिश्रा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम जी,संगठन के प्रदेश महामंत्री अनिल उपाध्याय ,संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विशेश्वर राय ,संगठन के मंत्री रामनिवास सिंह ने भी संबोधित किया रैली में पूर्व प्रदेश महामंत्री श्रीकांत अवस्थी, प्रदेश उपाध्यक्ष विनीता कुसुम मिश्रा, प्रदेश मंत्री सुरेश यादव, प्रदेश कार्यालय मंत्री संजय प्रताप सिंह, विभाग प्रमुख सुशील श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष मिथिलेश शुक्ला, मीरा सिंह ,हेमलता, मनमोहन दास, जिला मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, एनएचएम प्रदेश महामंत्री योगेश उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments