Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राजधानी में 3 नवम्बर से होगा 20 दिवसीय अवध महोत्सव शॉपिंग कार्निवाल- 2023

 संवाददाता :लखनऊ

लखनऊ/ प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 3 नवम्बर 2023 से 22 नवम्बर 2023 तक 20 दिवसीय अवध महोत्सव शॉपिंग कार्निवाल -2023 ' का आयोजन सरसवां अर्जुनगंज, सुल्तानपुर रोड, नियर शहीद पथ लखनऊ में किया जायेगा। इस बात की जानकारी आज संस्था के प्रशासनिक कार्यालय बर्लिंग्टन मॉल लखनऊ में एक प्रेसवार्ता में प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने दी।उन्होंने बताया कि अवध महोत्सव शॉपिंग कार्निवाल - 2023 मे अवध के लखनऊ, सुल्तानपुर, रायबरेली, उन्नाव, कानपुर, भदोही, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, प्रतापगढ़, बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर श्रावस्ती, उन्नाव, फतेहपुर, कानपुर देहात, जौनपुर और मिर्जापुर के पश्चिमी हिस्सों संग, कन्नौज, पीलीभीत और शाहजहांपुर के अलावा अन्य राज्यों बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तराखण्ड, पंजाब, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमांचल प्रदेश, हरियाणा, गोवा, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश की कला संस्कृति, पर्यटन, हस्त शिल्प, देशी उत्पाद, वस्त्र, फर्नीचर, मसाले, हैण्डलूम हैण्डी क्राफ्ट सहित अन्य चीजों के स्टाल और पैवेलियन के अलावा उत्तर प्रदेश के एक जिला एक उत्पाद, खादी ग्रामोद्योग, उत्तर प्रदेश पर्यटन, नाबार्ड, बैंक, सिडबी, राज्य आजीविका मिशन सहित अन्य सरकारी विभागों की सहभागिता होगी।

Post a Comment

0 Comments