Hot Posts

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन अपनी मागों को लेकर बैठे धरने पर

 संवाददाता

लखनऊ-उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन  अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं उनके साथ कई संगठन भी सम्मिलित हैं कर्मचारी संघर्ष मोर्चा,अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम संगठन द्वारा  05 सूत्रीय मांगे प्रेषित की गयी थी जिस पर आपके द्वारा वार्ता के दौरान सभी मांगो को पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया था, परन्तु आज तक इसका क्रियान्वयन नही  किया गया और न ही कोई कार्यवाही की गयी है।अवगत कराना है कि उ०प्र० राजकीय निर्माण निगम इम्प्लाइज एसोसिएशन, उ०प्र० राजकीय निर्माण निगम लि0, द्वारा अपने पत्रांक- 64/उ.प्र.रा.नि.नि./ इ०ए० द्वारा अपने 11 सूत्रीय मांगपत्र पर निर्णय न लिये जाने पर आन्दोलन का नोटिस दिया गया था। जिसके क्रम में हमारे संगठन, संघर्ष मोर्चा एवं अनुसूचित जाति / जनजाति कर्मचारी कल्याण एसोसिएशन द्वारा भी समर्थन किया गया है।  संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से आन्दोलन का संचालन किया गया है परन्तु इम्प्लाइज एसोसिएशन द्वारा प्रबन्ध तन्त्र से अवैध रूप से वार्ता कर उनके आश्वासन पर आन्दोलन को समाप्त कर दिया गया है, जिससे हमारा संगठन एवं अन्य समर्थन प्रदान करने वाले संगठन तथा समस्त निगम कर्मी सहमत नही हैं।हमारे संगठन द्वारा पूर्व में दिये गये नोटिस तथा निगम कर्मियों के अनुरोध पर उक्त मांगों को माने जाने तक शान्तिपूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम संचालित किया जायेगा। इसलिए आपसे अनुरोध है कि हमारी समस्त मांगों को पूरा करने हेतु उचित एवं आवश्यक कार्यवाही अतिशीघ्र कराये अन्यथा की स्थिति में यह आन्दोलन अनिश्चित काल तक चलता रहेगा। जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व निगम प्रबन्धन का होगा।

Post a Comment

0 Comments