Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लखनऊ में लोकनायक जयप्रकाश नारायण जयंती समारोह एवं लोकतंत्र सेनानी संघ का प्रांतीय सम्मेलन का हुआ आयोजन

 संवाददाता लखनऊ 

राजधानी लखनऊ के विश्वेश्वरैया प्रेक्षाग्रह में लोकतंत्र सेनानी संघ द्वारा लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती समारोह एवं लोकतंत्र सेनानी संघ के प्रांतीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं विशिष्ट अतिथियों वित्त मंत्री उ० प्र० सुरेश खन्ना, राजसभा सांसद एव प्रदेश अध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी संघ डॉ अशोक बाजपेई व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम में  लोकतंत्र सेनानियों के लिए सरकार से मांग की गई 1.जिसमें लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बराबर दर्जा दिया जाए ।
2. प्रदेश की लोकतंत्र सेनानियों की मृत्यु की दशा में राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि क्रिया के लिए ₹15000 देकर आखिरी सम्मान किया जाए  
3. उत्तर प्रदेश लोकतंत्र सेनानियों को स्वास्थ्य संबंधी गोल्डन कार्ड प्राप्त नहीं हुए हैं इसे प्राथमिकता के आधार पर जारी किया जाए।
4. लोकतंत्र सेनानियों को मानदेय की राशि मासिक ₹10000 की बढ़ोतरी की जाए जैसा कि मध्य प्रदेश सरकार लोकतंत्र सेनानियों की स्थिति को ध्यान में रखकर की गई है। आदि मांगो को सरकार से
जल्द से जल्द पूरा करने की अपील की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से  लोकतंत्र सेनानी संघ के जनरल सेक्रेटरी, राजेंद्र तिवारी जिला अध्यक्ष विश्राम सागर, प्रवक्ता महासचिव लोलारख उपाध्याय ,प्रदेश कोषाध्यक्ष रामस्वरूप लोधी , दिनेश प्रताप सिंह समेत सैकड़ो की संख्या में लोकतंत्र सेनानी उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments