Skip to main content

सुशांत दुगोत्सव में हुई नव अंशिका “शक्ति स्वरूपा” कथक प्रस्तुति

 संवाददाता /लखनऊ
माता का दरबार और मेला बना अन्य आकर्षण

लखनऊ 22 अक्टूबर 2023 शुक्रवार। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से दुर्गोत्सव-2023 में भजन, कथक और डांडिया की त्रिवेणी प्रवाहित की जा रही है। श्री श्री दुर्गा पूजा का आयोजन सुशांत गोल्फ सिटी दुर्गा पूजा सेवा समिति की ओर से 20 से 24 अक्टूबर 2023 तक विंटक्लब लॉन के प्लाट नंम्बर दो के परिसर में वृहद स्तर पर किया जा रहा है। पहले दिन आशुतोष द्विवेदी के भजन के बाद रविवार 22 अक्टूबर को महा अष्टमी के दिन कथक नृत्य पर आधारित “शक्ति स्वरूपा” नृत्य नाटिका की प्रस्तुति हुई। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कथक नृत्यांगना सुरभि सिंह के निर्देशन में यह प्रस्तुति हुई। इस कथक प्रस्तुति में मां दुर्गा के नौ रूपों को दर्शाया गया।मात्र एक घंटे के अंतराल सभी नौ दुर्गों की पूरी कहानी,गागर में सागर की तरह कुशलता पूर्वक पेश की गई। इसमें संगीत परिकल्पना  विकास मिश्रा की रही जबकि गायन पक्ष बृजेन्द्र श्रीवास्तव ने बखूबी संभाला है। मंच पर जागृति मिश्रा, आकांक्षा, अंशिका त्यागी, ईशा रत्न, मीशा रत्न, संगीता कश्यप, ममता, हेमंत, पंकज, सौरभ, अनुभव, सुंदर, राम ने विभिन्न भूमिकाएं अदा कर प्रशंसा हासिल की। मंच संचालन आमिर, विजय लक्ष्मी एवं मोना चन्द्रा ने किया। प्रकाश परिकल्पना तमाल बोस की रही। आगंतुकों ने दुर्गोत्सव में लगे मेले का भी लुत्फ उठाया। फूड स्टॉल पर सबसे ज्यादा भीड़ दिखी वहीं कोलकाता के हस्तशिल्प और झूलों सहित माता के दरबार ने लोगों का ध्यान खींचा। फाउण्डेशन की अध्यक्ष नीशू त्यागी ने बताया कि इस क्रम में सोमवार 23 अक्टूबर को महानवमी के दिन खासतौर से ग्रेट इंडिया “डांडिया नाइट्स” का आयोजन शाम साढ़े छह बजे किया जाएगा। लोकप्रिय नृत्यांगना अंशिका त्यागी के दल प्रस्तुति केन्द्रीय आकर्षण बनेगी। नव अंशिका फाउंडेशन एक ओर जहां नवांकुर प्रतिभाओं को मंच दे रही हैं वहीं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए वर्ष पर्यंत कार्य कर रही है।

Comments

Popular posts from this blog

मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ का प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव सहकारिता भवन में सकुशल संपन्न हुआ

 संवाददाता लखनऊ l मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ, उ०प्र० (सम्बद्ध उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ) का  प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव आज  सहकारिता भवन सभागार , लखनऊ में सकुशल संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  केंद्रीय राज्य मंत्री ( कौशल किशोर) आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार रहे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में उ०प्र० राज्य कर्मचारी महासंघ एवं उ०प्र० फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक  एस०पी० सिंह,  कमलेश मिश्रा,  नरेन्द्र प्रताप सिंह, उ०प्र० फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक  राम विरज रावत, पूर्णिमा सिन्हा उर्फ़ पूनम सिन्हा (फाउंडर ऑफ़ परिषद् ऑफ़ सहकारिता बैंक), प्रांतीय संरक्षक, मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ, उ०प्र० की  प्रभा सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर उ०प्र० फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के  दिवाकर सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष एवं कनौजिया विनोद बुद्धिराम, कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष,  चुनाव अधिकारियों की देख-रेख में चुनाव सकुशल संपन्न कराया गया । इस चुनाव में “स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग” क

पेंशनरों ने मुख्यमंत्री से पेंशन बढ़ाने और बकाया एरियर्स के भुगतान कराने की माँग की

 लखनऊ/संवाददाता   10 जुलाई। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के महामंत्री राज शेखर नागर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के  जनता  दर्शन  में   ईपीएस-95  पेंशनरों की   न्यूनतम पेंशन बढ़वाने ,फ्री मेडिकल सुविधा दिलवाने की माँग की। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश  के अधिकांश निगमों में छठा  वेतनमान का  एरियर का भुगतान नही हुआ है जबकि  पेंशनरों को बहुत कम पेंशन मिलने से आर्थिक बदहाली झेल  रहे हैं।  इसलिए  मुख्यमंत्री से सभी निगमों के  पेंशनरों  को छठे वेतनमान के बकाया एरियर्स का  भुगतान करने के आदेश निर्गत करने की भी माँग की गई। आवश्यक वस्तु निगम में पेंशनरों की  महासमिति की  बैठक मे  निर्णय लिया गया कि  यदि  बकाया एरियर्स का भुगतान शीघ्र नहीं किया गया तो निगम के सेवानिवृत्त कर्मी   अनशन पर बैठेंगे।       महासमिति की बैठक में हबीब खान, राजीव  भटनागर, पी के  श्रीवास्तव, फ्रेडरिक क्रूज,एन सी सक्सेना,राजीव पांडे, सतीश श्रीवास्तव  पीताम्बर भट्ट उपस्थिति रहे।  राजीव भटनागर  मुख्य समन्वयक  उत्तर प्रदेश।

7 सितंबर को गोरखपुर में पेंशनरों के सम्मेलन को राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करेंगे।

 संवाददाता :लखनऊ  लखनऊ।5 सितंबर ईपीएस-95 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर सभी राज्यों में आंदोलन, प्रदर्शन और सम्मेलन कर रही है इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में पेंशनरों का सम्मेलन 7 सितंबर को गोरखपुर में आयोजित किया गया है, जिसमें समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत महाराष्ट्र से पधारेंगे और सम्मेलन को संबोधित करेंगे । इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सहित तेलंगाना, महाराष्ट्र ,छत्तीसगढ़, उत्तराखंड आदि अनेक राज्यों से राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे ।  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री के एस तिवारी और प्रांतीय महामंत्री श्री राजशेखर नागर ने एक वक्तव्य में बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और गोरखपुर से राज्यसभा के सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित होंगे उन्होंने ही 3 अगस्त को राज्यसभा में न्यूनतम पेंशन बढ़ाने का मुद्दा उठाया था। अतः उनके सामने समिति के राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारी पेंशनरों की समस्याओं को उजागर करेंगे । सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों  के पेंशनर बड़ी संख्या में भाग लेंगे ।