Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आवाहन पर पुरानी पेंशन की बहाली के लिए पूरे देश में रेलवे कर्मचारियों के बीच हड़ताल के लिए कराया जा रहा है गुप्त मतदान

 संवाददाता

लखनऊ। इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आहवान पर 21 व 22 नवम्बर को न्यू पेशन स्कीम को रदद करने एवं पुरानी पेंशन की बहाली के लिए पूरे देश में हड़ताल के लिए वैलट पेपर द्वारा गुप्त मतदान कराया जा रहा है जिसमें हड़ताल के पक्ष में रेलवे कर्मचारियों ने बड़े ही उत्साह के साथ गुप्त मतदान किया। AIRF के महामंत्री कामरेड शिवगोपाल मिश्र द्वारा रेलवे बोर्ड एवं सरकार से लगातार न्यू पेशन स्कीम को रद्द करने की मांग कर रही है लेकिन सरकार कोई सकारात्मक परिणाम नही दे रही है। फलस्वरूप महामंत्री ने पुरानी पेंशन की बहाली के लिए हड़ताल का नोटिस दिये जाने के लिए
गुप्त मतदान का आवाहन किया है। इसमें मुख्य रूप से का. आलोक त्रिपाठी मंडल उपाध्यक्ष त्रिजा मिंज, सहायक मंडल मंत्री का.संजीव मिश्र, सहायक मंडल मंत्री 
शाखा अध्यक्ष का. अखिलेश विश्वकर्मा, शाखा मंत्री का. के जी अवस्थी, शाखा अध्यक्ष का. भानु प्रताप सिंह (विद्युत), शाखा मंत्री का.मणिकांत शुक्ल (विद्युत), सभी मिनिस्ट्रयल कर्मचारी, यूथ विंग, महिला विंग सुपरवाईजर साथी, सभी यूनियनों के पदाधिकारी, एवं डेली गेट उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments