साहित्य व संगीत के साथ नृत्य का जादू श्रोता-दर्शकों पर छाया लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव 2023


...
संवाददाता। लखनऊ 
लखनऊ कहते हैं कि साहित्य, संगीत और कलाओं का आपस में गहरा रिश्ता होता है और यही जब एक साथ, एक ही जगह इकट्ठा हों, तो उस महफिल में चार चांद लग जाते हैं, कुछ ऐसा ही दृश्य आज लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव में परिलक्षित हुआ, जहां साहित्य के साथ संगीत व नृत्य का जादू श्रोता-दर्शकों पर छाया। इसके पूर्व सांस्कृतिक सांझ का शुभारम्भ प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और उपाध्यक्ष एन.बी.सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
अवध विहार योजना, अवध शिल्प ग्राम खुला क्षेत्र में प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे लक्ष्मणपुर अवध महोत्सव में आज गौर्वांजली ट्रस्ट द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। अंजना कुमार के संयोजन में हुए कवि सम्मेलन में अकमल बलरामपुरी, प्रीति शुक्ला, रिना श्रीवास्तव, गुलेसबा फतेहपुरी, यशोदा नैलवाल, डॉ ओ.पी. वर्मा, अक्स अपरिचित। डॉ अंजना कुमार, सरिता सदाबहार, डॉ पंकज सिद्धार्थ ने अपनी अपनी कविताओं से श्रोताओं को आह्लादित किया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ राम कृष्ण लाल एवं धन्यवाद ज्ञापन गौर विवेक ने दिया।

कार्यक्रम के अगले प्रसून में भूपेंद्र ने राम आयेंगे सहित अन्य भक्ति गीतों को सुना कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। इसी क्रम में द म्युजिक प्लेनेट के कलाकारों एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दी।

असद मोइन के निर्देशन में हिमांशु पान्डेय, आकाश राय, पुनिता, असद और पवन ने गिटार पर सदाबहार गीतों को अवतरित कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।

संगीत से सजे कार्यक्रम के अगले सोपानों में अर्पित कुमार के निर्देशन में विधि शर्मा, अर्पित कुमार के सम्वेत स्वरों में मधुराष्टकम, छवि ने राम सियाराम, पलक ने बोले नंद लाला, अर्पित कुमार ने ठुमरी, वसीम ने सारे तीरथ धाम आपके चरणों में भजन को सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।

अगले क्रम में रिद्धिमा त्रिपाठी के नृत्य निर्देशन में आयुष, देबोस्मिता, आरना और सृष्टि ने ढोल बाजे, रिद्धिमा, राधा, रेखा और शिवांगी ने कान्हा सो जा जरा गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का दिल जीत लिया। इसके अलावा नैन्सी, शौर्या, हितांशु, आर्यन, हितेश और मनांश ने की-बोर्ड पर फिल्मी गीतों की धुने बजाकर श्रोताओं का मन मोहा। इस अवसर पर जादूगर बादशाह ने अपने जादुई करतबों से दर्शकों को रोमांच से भर दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post