Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आवाह्न पर उ0प्र0 राज्य के कर्मचारी अपनी मांगों के लिए उतरे सड़क पर


-सभा करके प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा मांग-पत्र
...
संवाददाता 
लखनऊ l अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल/मांग दिवस के उपलक्ष्य में उ0प्र0 राज्य कर्मचारी महासंघ की ओर से उ0प्र0 राज्य कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों की पूर्ति हेतु कर्मचारी मसीहा स्व0 बी0एन0 सिंह की प्रतिमा पर लखनऊ जनपद के सभी विभागों के कर्मचारी/पेंशनर्स एकत्रित हुए। सभा को सम्बोधित करते हुए कमलेश मिश्रा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ ने कहा कि यह राष्ट्रव्यापी आंदोलन देश के प्रत्येक जिला मुख्यालय पर हो रहा है। देश के कर्मचारी व मेहनतकश समुदाय की सामाजिक सुरक्षा कठिन दौर से गुजर रही है। उ0प्र0 पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रान्तीय अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने कहा कि सरकार की नीतियां कर्मचारी वर्ग के पक्ष में नहीं हैं। हम पेंशनर्स लोग सेवारत कर्मचारी वर्ग के आंदोलन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। राज्य कर्मचारी महासंघ के संरक्षक नरेन्द्र प्रताप सिंह ने समूह को सम्बोधित करते हुए भविष्य की चुनौतियों से अवगत रहने के लिए कर्मचारी समुदाय को सचेत रहने की सलाह दी। राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि उ0प्र0 राज्य कर्मचारी बेहद गुस्से में है, कर्मचारी वर्ग की समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है। कर्मचारियों की जायज मांगे लम्बे समय से लम्बित हैं। सरकार वार्ता भी नहीं कर रही है। ऐसी स्थिति में कर्मचारी आंदोलन करने के लिए विवश हैं। उ0प्र0 राज्य कर्मचारी महासंघ की महिला महामंत्री व अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय पार्षद निधि ने कहा कि कार्यस्थलों पर विशाखा गाइड-लाइन का पालन नहीं हो रहा है। बहुतेरी जगहों पर कमेटियों का गठन तक नहीं हुआ है। ऐसी स्थिति में प्रदेश की महिला कार्मिकों में भय का माहौल एवं गुस्सा है। उक्त मांग दिवस की अध्यक्षता कमल अग्रवाल, प्रान्तीय अध्यक्ष, उ0प्र0 राज्य कर्मचारी महासंघ द्वारा की गई। कार्यक्रम का संचालन पुनीत त्रिपाठी, प्रांत महामंत्री मिनिस्ट्रियल फेडरेशन द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रान्तीय अध्यक्ष कमल अग्रवाल जी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि उ0प्र0 राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों पर हो रहे आर्थिक एवं मानसिक उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उ0प्र0 राज्य में नियमित भर्तियाँ न होने के कारण कर्मचारियों पर कार्य का बोझ निरंतर बढ़ता जा रहा है। यदि इसके पश्चात् भी हमारी न्यायोचित मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तो भविष्य में आंदोलन और संघर्ष जारी रहेगा और अपने संयुक्त ज्ञापन को पढ़कर सुनाया,
 पीएफआरडीए अधिनियम को समाप्त किया जाये। एन.पी.एस. (न्यू पेंशन स्कीम) को समाप्त किया जाये। कर्मचारी पेंशन स्कीम (ईपीएस-95) के तहत आने वाले कर्मचारियों को परिभाषित लाभ पेंशन दी जाये। दैनिक वेतनभोगी एवं वर्कचार्ज कर्मचारियों की पुरानी सेवाओं को जोड़ते हुए पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाये ,,स्कीम-वर्कर्स/संविदा/आउटसोर्स/आशा-बहू/आंगनबाड़ी/पंचायत-सहायक/सफ़ाईकर्मी/चालक/कम्प्यूटर ऑपरेटर/फोटो-काॅपी आपरेटर /शिक्षामित्र शिक्षक एवं विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों में कार्यरत महिलाओं को नियमित नियुक्त किया जाये ,,सार्वजनिक उपक्रमों/सरकारी विभागों का निजीकरण/ निगमीकरण बंद किया जाये ,,सभी सरकारी विभागों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती शुरू की जाये। सभी कार्य स्थलों पर विशाखा गाइड-लाइन के तहत सर्वाधिकार कमेटियों का गठन किया जाये ,,प्रत्येक पाँच वर्ष में समयबद्ध वेतन पुर्ननिर्धारण किया जाये एवं कोरोना काल में राके गये महंगाई भत्ते का एरियर का भुगतान किया जाये। चिकित्सा प्रतिपूर्ति में की जा रही आयकर कटौती को समाप्त किया जाये एवं सेवानिवृत्त एन.पी.एस. कर्मचारियों को चिकित्सा प्रतिपूर्ति का लाभ दिया जाये ,,आठवें वेतन आयोग का गठन किया जाये ,,आभारत सरकार से उ0प्र0 राज्य के कर्मचारियों को वेतन की समानता का अधिकार दिया जाये। संविधान के अनुच्छेद-310, 311(2)(ए)(बी)(सी) को समाप्त किया जाये एवं समस्त कठोर आदेश और परिपत्र समाप्त किये जायें। 
 कार्यक्रम में मुख्य रूप से कमलेश मिश्रा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पुनीत कुमार त्रिपाठी, राष्ट्रीय सचिव, अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ, एस0पी0 सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय राज्य सरकारी पेंशनर्स महासंघ, अमरनाथ यादव, अध्यक्ष/ ओ0पी0 त्रिपाठी, महामंत्री पेंशनर्स एसोसिएशन, नरेन्द्र प्रताप सिंह (संरक्षक), रामविरज रावत (संरक्षक), धर्मेन्द्र प्रताप सिंह, प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष,सत्य नारायण त्रिपाठी, प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष,के0डी0 जोशी,परमेश्वर सिंह, संजय सिंह, प्रान्तीय उपाध्यक्ष, राम भजन मौर्य, प्रान्तीय कोषाध्यक्ष, रेखा तोमर,महिला शाखा प्रान्तीय अध्यक्षा/निधि, प्रान्तीय महामंत्री, अफीफ सिद्दीकी, जिलाध्यक्ष/जितेन्द्र श्रीवास्तव,जिला मंत्री,विजय लोधी, उपाध्यक्ष,उ0प्र0 राज्य कर्मचारी महासंघ,संदीप पाण्डेय,प्रान्तीय अध्यक्ष,आकाश मौर्या,प्रान्तीय महामंत्री,अफजल फारूकी, उपाध्यक्ष, स्थानीय निकाय निदेशालय, दिवाकर सिंह, प्रान्तीय अध्यक्ष,कन्नोजिया विनोद बुद्धिराम, प्रान्तीय कार्यकारी अध्यक्ष,हेमंत कुमार खड़का, श्याम सिंह, प्रान्तीय मंत्री, बंशीधर मिश्रा, संगठन मंत्री, मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन,देवेन्द्र कुमार यादव, प्रान्तीय महामंत्री, उ0प्र0 लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन, सुनील मिश्रा,प्रान्तीय महामंत्री राजकीय प्रेस,सिंचाई विभाग नलकूप चालक संघ के अध्यक्ष लल्लन व महामंत्री बिरेन्द्र कुमार,अजय कुमार,राजेश पाण्डेय,उदय प्रसाद,आशीष खरे, मंसूर अली,विनोद कुमार चैधरी,शैलेन्द्र यादव, रंजीत कुमार, गौरव सिंह,शैलेश कुमार यादव,भीम सिंह दिग्विजय सिंह मौर्या, नितिन सिंह, पुष्पा चैधरी,वर्षा रावत,फरजाना खातून,सुनीत पटेल,सत्य प्रकाश सिंह,सूरज यादव, अजय सिंह यादव, रवि त्रिवेदी,विश्वरुप यादव,पवन कुमार मिश्रा आदि सम्मिलित हुए।

Post a Comment

0 Comments