Hot Posts

6/recent/ticker-posts


राष्ट्रीय बौद्ध महासभा व सामाजिक न्याय परिषद ने अखंड भारत बनाने का लिया संकल्प
...
संवाददाता। लखनऊ 
भारत को सशक्त बनाने के लिए लिए बुद्ध की शिक्षाएं आवश्यक- धर्म प्रकाश भारती 'बौद्ध'

लखनऊ
 आज दिनांक 18 फरवरी 2024 को राष्ट्रीय बौद्ध महासभा एवं सामाजिक न्याय परिषद उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन सहकारिता भवन लखनऊ में संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजाराम आनंद पूर्व राज्य मंत्री ने की। मुख्य अतिथि धर्म प्रकाश भारती बौद्ध (पूर्व विधायक एवं संस्थापक राष्ट्रीय बौद्ध महासभा) ने कहा कि आज पूरी दुनिया को बुद्ध की शिक्षाओं की जरूरत है, भारत के समस्त लोगों को संप्रदायिक ताक़तों के विरुद्ध मिलकर संघर्ष करना होगा, और हमें अपने देश का खोया हुआ गौरव दोबारा हासिल करके भारत को पुनः अखंड भारत बनाना होगा। बादल सिंह बौद्ध (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष) ने कहा कि वर्ण व जाति को समाप्त किया जाना जरूरी है तभी बाबा साहब अंबेडकर जी का संकल्प पूरा होगा और बौद्धमय भारत बनेगा। सामाजिक न्याय परिषद के राष्ट्रीय संयोजक भैया जी साहब सिंह धनगर ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पिछड़े वर्ग के लोगों को संगठित होकर अपनी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण के लिए आंदोलन करने की जरूरत है, राष्ट्रीय बौद्ध महासभा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष दशरथ मौर्य ने कहा कि मुट्ठी भर पूंजीपति आज संविधान और लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं देश की बहुजन समाज को संविधान की रक्षा के लिए आगे आना होगा। कार्यकर्ता सम्मेलन में रामलाल पूर्व विधायक, ओम नारायण अहिरवार पूर्व संयुक्त सचिव, जगदीश प्रसाद बाबूजी, दयाराम अहिरवार एडवोकेट, हरिश्चंद्र सत्यार्थी एडवोकेट, दयालीराम बौद्ध, उपाशिका सारिका बौद्ध, प्रेम नारायण बौद्ध झांसी, डॉ संतराम प्रजापति, सुखदेव बौद्ध, हेमंत कुमार मौर्य, सुशील कुमार निगम, सरोज कुमार, सुरेश चंद्र गौतम, मनीराम बौद्ध, हरभजन सिंह, भगवान सिंह भारती, अशोक कुमार शाक्य, ओंकार सिंह बौद्ध, किशोरी लाल बौद्ध, सरमनलाल पाल, सूरजपाल कश्यप,अतर सिंह पाल एवं प्रदेश के विभिन्न जनपदों से सैकड़ो साथी उपस्थित रहे। सम्मेलन का सफल संचालन डॉ जगजीवन बौद्ध प्रदेश महासचिव ने किया।
            

Post a Comment

0 Comments