Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भाजपा महानगर ने अन्य दलों के नेताओं-कार्यकर्ताओं के लिए दरवाजे खोले


-13 फरवरी को करेगे भाजपा महानगर में सदस्यता अभियान

-13फरवरी को वृहद स्तर पर होगी भाजपा सदस्यता अभियान का अयोजन
... 
संवाददाता।लखनऊ 
लखनऊ, कैसरबाग स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में लखनऊ महानगर के तहत सभी मंडल अध्यक्षों एवं महामंत्रियों की बैठक आहूत की गई जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने की।
अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा महानगर ने कमर कस लिया है इसके लिए वह सुविचारित रणनीति के तहत आगे बढ़ रही है। साथ ही भाजपा ने अन्य दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं के लिए दरवाजे खोले हैं भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं जनहित कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर अन्य पार्टी से आने वाले कार्यकर्ताओं को पूर्व में भाजपा प्रदेश कार्यालय आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में भाजपा महानगर ने 1500 से अधिक अन्य पार्टी के पदाधिकारियों को सदस्यता दिया जा चुका है इसी क्रम में आगामी 13 फरवरी को वृहद स्तर पर सदस्यता दिलाई जाएगी। 

आज देश का राजनीतिक माहौल भाजपामय है, जिसे लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत में तब्दील कर हमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करना है। उन्होंने सभी से पार्टी के मिशन में जुटने की अपील की और कहा कि प्रदेश भाजपा का संरक्षक होने के नाते वह सबके सम्मान और भावनाओं का ख्याल रखेंगे जो भी अन्य पार्टी के प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेना चाहता है वह अपने वार्ड के मंडल अध्यक्ष या कैसरबाग कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते है। वही मंडल अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि सदस्यता अभियान में विशेष सतर्कता बरतें हुए अन्य पार्टी आए प्रतिनिधि एवम कार्यकर्ताओं से वार्ता कर उनको पार्टी में ससम्मान जोड़ने का काम करे। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी की उपस्थिति में सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments