मार्टिन पुरवा में लखनऊ से इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा की बैठक हुई संपन्न

...
 संवाददाता 
-पीडिए ने बनाई नई रीत, इंडिया की होगी जीत।
साइकिल चलती जाएगी,आगे -आगे बढ़ती जाएगी।
लखनऊ। मार्टिन पुरवा,में पीडीए की बैठक में समाजवादी पार्टी एवं इंडिया गठबंधन से लखनऊ
 (लोकसभा प्रत्याशी) रविदास मेहरोत्रा को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प लिया गया।
 कार्यक्रम संयोजक सनी कनौजिया,
महानगर सचिव समाजवादी पार्टी 
संचालक जयराम कनौजिया महानगर सचिव समाजवादी पार्टी ने किया।
लखनऊ लोकसभा प्रत्याशी रविदास मल्होत्रा ने मार्टिन पुरवा में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और लोकसभा चुनाव के संबंध में अधिक से अधिक बहुमत से जिताने की अपील की।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से लखनऊ (लोकसभा प्रत्याशी) रविदास मेहरोत्रा,(नगर अध्यक्ष) सुशील दीक्षित,विजय यादव (वरिष्ठ सपा नेता),डा.गोविंद राम (राष्ट्रीय सचिव) बाबा साहब भीमराव अंबेडकर वाहिनी (विधानसभा अध्यक्ष) अहमद, नीरज यादव (पूर्व सभासद) उमाकांत (पूर्व प्रत्याशी पार्षद) विक्रमादित्य वार्ड, मालवीय प्रसाद निर्मल (राष्ट्रीय सचिव) मजदूर सभा समाजवादी पार्टी (देवरिया।)जावेद अहमद, हनीफ इद्रेशी, मन्नू लाल धनुक, मोहम्मद शहंशाह (अध्यक्ष) समाजवादी पार्टी (बाराबंकी )एवं समाजवादी पार्टी के भारी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा क्षेत्रीय लोग सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post