Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने आयोजित किया "राम आये है शीर्षक" बसंत महोत्सव





- कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में पहुँचे राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा

संवाददाता। लखनऊ 
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के जिला सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के डीएन यादव द्वारा मंगलवार को चिनहट में बसन्त महोत्सव- राम आये है का आयोजन किया। जिसमें कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, जादू, कठपुतली व आल्हा आदि की प्रस्तुति दी गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डाॅ दिनेश शर्मा रहे। जिन्होने कार्यक्रम के शीर्षक राम आए हैं पर अपना व्याख्यान सुनाया। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत जादूगर के जादू से हुई। जिसमें जादूगर सुरेश और जैदी ने पब्लिक को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में मंच का संचालन पार्षद अरुण राय ने किया। वहीं आयोजको के मुताबिक कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कौशल किशोर केन्द्रीय राज्यमंत्री, योगेश शुक्ला बीकेटी विधायक, नीरा सिन्हा वर्षा प्रदेश सांस्कृतिक सह संयोजक, रवि सतिजा प्रदेश संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ, ओमप्रकाश श्रीवास्तव प्रकोष्ठ प्रभारी भाजपा व विनय प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष भाजपा रहे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष कमल पांडे, नीरा सिन्हा वर्षा, पूर्व पार्षद स्नेह लता राय, निशा सिंह, संतोष रंजन पांडे, प्रकाश चंद्र मिश्रा, नरेंद्र श्रीवास्तव, अनिल सोनी, कौशल किशोर वर्मा, सत्यदेव दुबे, बृजराज शर्मा, नवीन राय, गौरव राय व मनोज सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments