Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आओ गौरैया बचाएं कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

...

 संवाददाता 
लखनऊ। गौरैया बचाओ का आयोजन 
चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन और रॉयल कैफे के संयुक्त प्रयास से पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत रॉयल कैफे हॉल में किया गया।
 जिसमें लखनऊ विश्वविद्यालय के लगभग 100 छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी उत्तर प्रदेश सुलखान सिंह, विशिष्ट अतिथियों में वरिष्ठ आईएएस अधिकारी हीरा लाल, एवं आईआईटी कानपुर के वरिष्ठ सलाहकार डॉ दीपक सिन्हा उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय की 5 अत्यंत प्रतिभाशाली छात्राओं को चैतन्य प्रतिभा सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया जिन्होंने अलग अलग क्षेत्रों में अपना विशिष्ट योगदान दिया है।प्रज्ञा शुक्ला,दीक्षा वर्मा,भाविनी बहुगुणा,रोली यादव और सुरभि देवी को चैतन्य प्रतिभा सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन छात्र अभिषेक सैनी और खुशी मौर्या ने किया।
गौरैया संरक्षण पर फ्लोरेंस पाठक,निधि सिंह,मानसी,नरेंद्र,हरीश रावत,कैफ गाजीपुरी,रवि कुमार,विराट शेखर ने कविताएं सुनाई और प्रस्तुतियां भी दी।
मुख्य अतिथि सुलखान सिंह ने प्रतिदिन पानी बचाने का संदेश दिया और लखनऊ शहर के अलग अलग क्षेत्रों में जल स्तर कितना नीचे गया है उसके बारे में युवा वर्ग को जगाया।
हीरा लाल आईएएस ने प्लास्टिक न प्रयोग करने की नसीहत दी और छात्रों से सीधा संवाद किया।
डॉ दीपक सिन्हा ने बताया कि कैसे इंसानों के फेफड़ों और हृदय में प्लास्टिक के छोटे अंश पहुंच रहे हैं,उन्होंने क्लाउड सीडिंग और आर्टिफिशियल बारिश के बारे में बताया।
संस्था की सचिव ओम सिंह ने बताया कि उनकी संस्था पिछले 9 वर्षों से पर्यावरण और गौरैया संरक्षण पर कार्य कर रही है।
 संस्था की तरफ से यूथ हेड दीक्षा वर्मा, श्वेता शर्मा,आकांक्षा यादव,आकांक्षा सिंह,आस्था,खुशी मौर्य,अभिषेक सैनी,अनुष्का ,राज कुमार यादव,इलियास,पवन सिंह मौजूद रहे।
लोक गायिका कुसुम वर्मा ने गौरैया पर सुंदर गीत प्रस्तुत किया।
रॉयल कैफे के एमडी संदीप आहूजा शहर में उपस्थित नहीं रह पाए।उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के इस प्रोग्राम के माध्यम से सभी को शुभकामनाएं भेजी।

Post a Comment

0 Comments