विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद वृक्षारोपण


...
संवाददाता। लखनऊ 
लखनऊ - आशाश्रय फाउंडेशन के तत्वाधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रेड रोज हायर सेकेण्डरी स्कूल, विनय खण्ड 3 के सामने स्थित् पार्क में मुख्य अतिथि राजीव गांधी द्वित्तीय वार्ड के पार्षद अरुण कुमार तिवारी, आशा फाउन्डेशन की अध्यक्ष आशा मिश्रा तथा लखनऊ जनकल्याण महासमिति के सचिव रूप कुमार शर्मा ने पौधे रोपे। इस अवसर पर अरुण कुमार तिवारी ने कहा कि एक स्वस्थ पर्यावरण ही पृथ्वी पर बसे मनुष्यों व असंख्य जीवों को जीने के लिए योग्य वातावरण प्रदान करता है। स्वस्थ पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन हेतु हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए तथा एक सप्ताह में पार्क के खराब सबमर्सिबल पंप को ठीक कराने का आश्वासन दिया। रूप कुमार शर्मा ने कहा कि वृक्षारोपण के साथ पौधों का संरक्षण भी आवश्यक है। इसके लिए बच्चों को पौधों की देखभाल हेतु प्रेरित करना चाहिए। मनुष्य व समग्र जीव जंतुओं के लिए पेड़-पौधे, जंगल, नदियां, पहाड़, भूमि इत्यादि का विशेष महत्व है। इसलिए यह आवश्यक है कि हम पर्यावरण के प्रति जागरूक व सचेत रहें। 
संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 5 जून 1974 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया था। इसका मकसद पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करना व जीव सृष्टि को रहने योग्य बनाना है।         
आशाश्रय फाउंडेशन की अध्यक्ष आशा मिश्रा ने बताया कि पेड़- पौधे जीवन जीने के लिए बहुत जरूरी है। हम सभी को नियमित रूप से पेड़ पौधे लगाने चाहिए। यह हमारी पृथ्वी के लिए व हमारे लिए बहुत ही जरूरी है। पेड़-पौधे ऑक्सीजन का उत्पादन करते हैं व कार्बन डाई ऑक्साइड का अवशोषण करते हैं एवं मिट्टी की स्थिरता को बनाए रखते हैं। यह पृथ्वी के सुरक्षा कवच हैं। इस अवसर पर राजीव गांधी वार्ड द्वित्तीय वार्ड के मा. पार्षद अरुण कुमार तिवारी ने पार्क का नाम "शीतला माता पार्क" रखने का सुझाव दिया। वृक्षारोपण में आशाश्रय फाउंडेशन टीम की माधुरी शर्मा, वर्षा दीक्षित, रुचि सिंह, शशि शुक्ला, रीना सिंह, यशा वर्मा, रागिनी श्रीवास्तव, मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष तथा लखनऊ जनकल्याण महासमिति के सचिव रूप कुमार शर्मा, रेखा शर्मा, अर्चना, आलोक, जगदीश, मा. पार्षद अरुण कुमार तिवारी व विनय खंड - 3 के स्थानीय लोगों ने हर्षोल्लास के साथ अपना सहयोग प्रदान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post