शाइनिंग स्टार्स ने15वें स्थापना दिवस "जिद्दी" का आयोजन किया


...
संवाददाता 
-शीर्ष प्रदर्शनकर्ताओं को सम्मानित किया
 -अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट योजनाओं की घोषणा
लखनऊ।भर्ती एवं टैलेंट मैनेजमेंट के क्षेत्र में अग्रणी संगठन शाइनिंग स्टार्स ने अपने15वें स्थापना दिवस का आयोजन थीम "जिद्दी" के साथ किया। संगठन ने रोजगार एवं कौशल विकास के क्षेत्र में चौदह वर्ष पूर्ण किए हैं।
शाइनिंग स्टार्स ने15वें स्थापना दिवस "जिद्दी" का आयोजन किया
कार्यक्रम में राहुल बच्चा सोनकर, विधायक (बिल्हौर, कानपुर),डॉ. रहीस सिंह, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश

 के मीडिया सलाहकार तथा सभीहा अहमद, सदस्य,सुन्नी वक्फ बोर्ड,सहित देश भर के प्रमुख स्टार्टअप को-फाउंडर्स ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि राहुल बच्चा सोनकर ने शाइनिंग स्टार्स द्वारा रोजगार सृजन में किए गए योगदान की सराहना की और निजी क्षेत्र की भूमिका को राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कौशल विकास एवं रोजगार सृजन से संबंधित विभिन्न पहल एवं योजनाओं का उल्लेख किया।
विशिष्ट अतिथि डॉ. रहीस सिंह ने संगठन को चौदह वर्ष पूर्ण करने पर बधाई देते हुए युवाओं के लिए रोजगार सृजन को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने शाइनिंग स्टार्स द्वारा अब तक एक लाख से अधिक रोजगार अवसर उपलब्ध कराने की सराहना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देव चिन्मय, वाईस प्रेजिडेंट, शाइनिंग स्टार्स ने संगठन की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए बताया कि कंपनी पूरे भारत में फ्रेशर्स एवं अनुभवी उम्मीदवारों को शत-प्रतिशत निशुल्क रोजगार अवसर उपलब्ध कराती है और भविष्य में इस दिशा में और मजबूत कदम उठाए जाएँगे। सभीहा अहमद, समाजसेवी एवं सदस्य,सुन्नी वक्फ बोर्ड ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि शाइनिंग स्टार्स के लगभग 80% कर्मचारी महिलाएँ हैं. जो कॉर्पोरेट क्षेत्र में महिला नेतृत्व का उत्कृष्ट उदाहरण है।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बाद वर्ष 2025 के टॉप परफॉर्मर्स को सम्मानित किया गया।
वशिका जायसवाल- बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द ईयर, होमा फैजानी- बेस्ट टीम लीडर, श्रद्धा देशपांडे- बेस्ट मैनेजर
इसके अतिरिक्त कैनत खान एवं अलिशा रहमान सहित कई अन्य कर्मचारियों को विभित्र श्रेणियों में सम्मानित किया
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ बिजनेस लीडर किरण यादव ने घोषणा की कि संगठन शीघ्र ही अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट सेवाएँ प्रारंभ करेगा। उन्होंने बताया कि सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत कंपनी ने 200 से अधिक स्कूली बैग वंचित बच्चों को वितरित किए तथा कमजोर वर्गों के लिए मुफ्त प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम का संचालन अली मुस्तफा रिज़वी एवं पलाक्षी गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर विभित्र राज्यों के स्टार्टअप फाउंडर्स भी उपस्थित रहे। "ज़िद्दी" थीम का उद्देश्य लक्ष्य प्राप्ति के लिए द्दढ़ निश्चय एवं संकल्प का संदेश देखा था।

Post a Comment

Previous Post Next Post