उत्तर प्रदेश भारतीय नागरिक कल्याण समिति की बैठक हुई संपन्न

...
संवाददाता-
अध्यक्ष एम एच यू अंसारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक 
लखनऊ। उ.प्र. भारतीय नागरिक कल्याण समित की बैठक में अध्यक्ष ने बताया कि समिति के द्वारा जनवरी में गरीब महिलाओं पुरुषों को ठंडक से बचाव हेतु 55 कम्बल वितरण लखनऊ एवं
 बाराबंकी,बलरामपुर में किया गया है। इसके अलावा गरीब परिवार के लोगों को राशन सामग्री का भी समिति के कार्यकर्ताओं के सहयोग से वितरण किया गया है इस प्रकार इस कार्यक्रम में सहयोग करने वाले रामराज चानना मो. रिजवान,.मो इसरार, मो आफाक कुरैशी, इन्दू मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष समिति तथा अर्ज फाउंडेशन के सचिव जितेन्द्र कुमार पांडेय ने भी अपनी टीम के साथ सहयोग किया। वरिष्ठ पत्रकार अमर कृष्ण,वरिष्ठ पत्रकार विनोद कुमार श्रीवास्तव,वरिष्ठ पत्रकार सुनील श्रीवास्तव,वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र कुमार दूबे ने भी अपने पत्रकार साथियों के साथ समिति के अध्यक्ष का सहयोग किया। अंत मे अध्यक्ष ने सभी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया साथ ही इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में सभी से सहयोग की अपेक्षा की।

Post a Comment

Previous Post Next Post