Skip to main content

अखिल भारतीय ब्रह्म समाज का 21वां मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह बड़ी धूम धाम से रवीन्द्रालय, लखनऊ में आयोजित किया गया

  संवाददाता:लखनऊ

 लखनऊ । अखिल भारतीय ब्रह्म समाज का 21 वां छात्र छात्र सम्मान समारोह  बड़ी धूमधाम से संस्था द्वारा इस वर्ष 362 बच्चों को पुरस्कृत किया गया जिसमें विभिन्न वर्गो के 15 सर्वश्रेष्ठ अंक पाने वाले बच्चे भी सम्मलित है। संरक्षक वी. एन. मिश्रा (रिटायर्ड डी.जी.पी.), कर्नल दयाशंकर दुबे एवं  गंगाचरण पाण्डेय द्वारा कु० अदिति मिश्रा एवं यश त्रिवेदी को संस्था के संस्थापक ब्रह्मलीन करुणा शंकर शुक्ल स्मृति में कप देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी. पी. अवस्थी ने संस्था द्वारा किये जा रहे कार्यों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय महामंत्री देवेन्द्र शुक्ल ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुये संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विजय त्रिपाठी ने कहा कि संस्था इस कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को और आगे बढ़ने के लिये प्रेरित करती है। प्रदेश महासचिव  एम. पी. दीक्षित ने स्वागत भाषण किया। इस अवसर पर उरई से आये हुए  प्रभात त्रिवेदी, सनातन हिन्दू एकता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा सोनकिया,  सरिता ने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं महामंत्री का स्वागत किया और संगठन की सदस्यता ली । इस अवसर पर कोमल द्विवेदी, गोविन्द मिश्र,  विजय त्रिपाठी,  दयाशंकर पाण्डेय,  राम कुमार चौबे,  राम कृष्ण त्रिपाठी, शिव कुमार शुक्ल, शैलेन्द्र शुक्ल, चन्द्र प्रकाश मिश्रा,  पी. के. मिश्रा, डा० शशि मिश्रा, मानवेन्द्र पाण्डेय, आर. के. शर्मा,  रमा शंकर वाजपेयी जी,  कौशिक बनर्जी, गिरिजा शंकर त्रिपाठी, वी. के. मिश्रा एवं विकास कुमार मिश्रा को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अर्जुन द्विवेदी ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, राज्य सभा सांसद व मुख्य सचेतक डा. अशोक वाजपेयी, सांसद प्रयागराज प्रो. रीता बहुगुणा जोशी, महापौर लखनऊ  सुषमा खर्कवाल, भाजपा लखनऊ महानगर अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद  मुकेश शर्मा, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, पूर्व विधायक एवं पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा सुरेश चन्द्र तिवारी का स्वागत  कमल किशोर मिश्रा, जे. पी. वाजपेयी, अंजनी कुमार दीक्षित, अमिता त्रिपाठी, धारानाथ मिश्रा, राजीव शुक्ला, शिव शंकर मिश्रा, अवधेश अवस्थी, माधुरी मिश्रा, अर्जुन द्विवेदी, एम. पी. दीक्षित, कमलेश वाजपेयी, प्रभा मिश्रा, शैलजा त्रिपाठी, योगेन्द्र मिश्रा आदि ने सम्मानित किया ।

Comments

Popular posts from this blog

मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ का प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव सहकारिता भवन में सकुशल संपन्न हुआ

 संवाददाता लखनऊ l मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ, उ०प्र० (सम्बद्ध उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ) का  प्रांतीय द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव आज  सहकारिता भवन सभागार , लखनऊ में सकुशल संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  केंद्रीय राज्य मंत्री ( कौशल किशोर) आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार रहे। विशिष्ठ अतिथि के रूप में उ०प्र० राज्य कर्मचारी महासंघ एवं उ०प्र० फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक  एस०पी० सिंह,  कमलेश मिश्रा,  नरेन्द्र प्रताप सिंह, उ०प्र० फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रांतीय संरक्षक  राम विरज रावत, पूर्णिमा सिन्हा उर्फ़ पूनम सिन्हा (फाउंडर ऑफ़ परिषद् ऑफ़ सहकारिता बैंक), प्रांतीय संरक्षक, मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ, उ०प्र० की  प्रभा सिंह उपस्थित रहे। इस अवसर पर उ०प्र० फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के  दिवाकर सिंह, प्रांतीय अध्यक्ष एवं कनौजिया विनोद बुद्धिराम, कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष,  चुनाव अधिकारियों की देख-रेख में चुनाव सकुशल संपन्न कराया गया । इस चुनाव में “स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग” क

पेंशनरों ने मुख्यमंत्री से पेंशन बढ़ाने और बकाया एरियर्स के भुगतान कराने की माँग की

 लखनऊ/संवाददाता   10 जुलाई। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के महामंत्री राज शेखर नागर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के  जनता  दर्शन  में   ईपीएस-95  पेंशनरों की   न्यूनतम पेंशन बढ़वाने ,फ्री मेडिकल सुविधा दिलवाने की माँग की। इसके अतिरिक्त उत्तर प्रदेश  के अधिकांश निगमों में छठा  वेतनमान का  एरियर का भुगतान नही हुआ है जबकि  पेंशनरों को बहुत कम पेंशन मिलने से आर्थिक बदहाली झेल  रहे हैं।  इसलिए  मुख्यमंत्री से सभी निगमों के  पेंशनरों  को छठे वेतनमान के बकाया एरियर्स का  भुगतान करने के आदेश निर्गत करने की भी माँग की गई। आवश्यक वस्तु निगम में पेंशनरों की  महासमिति की  बैठक मे  निर्णय लिया गया कि  यदि  बकाया एरियर्स का भुगतान शीघ्र नहीं किया गया तो निगम के सेवानिवृत्त कर्मी   अनशन पर बैठेंगे।       महासमिति की बैठक में हबीब खान, राजीव  भटनागर, पी के  श्रीवास्तव, फ्रेडरिक क्रूज,एन सी सक्सेना,राजीव पांडे, सतीश श्रीवास्तव  पीताम्बर भट्ट उपस्थिति रहे।  राजीव भटनागर  मुख्य समन्वयक  उत्तर प्रदेश।

7 सितंबर को गोरखपुर में पेंशनरों के सम्मेलन को राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित करेंगे।

 संवाददाता :लखनऊ  लखनऊ।5 सितंबर ईपीएस-95 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर सभी राज्यों में आंदोलन, प्रदर्शन और सम्मेलन कर रही है इसी क्रम में उत्तर प्रदेश में पेंशनरों का सम्मेलन 7 सितंबर को गोरखपुर में आयोजित किया गया है, जिसमें समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत महाराष्ट्र से पधारेंगे और सम्मेलन को संबोधित करेंगे । इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सहित तेलंगाना, महाराष्ट्र ,छत्तीसगढ़, उत्तराखंड आदि अनेक राज्यों से राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे ।  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री के एस तिवारी और प्रांतीय महामंत्री श्री राजशेखर नागर ने एक वक्तव्य में बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और गोरखपुर से राज्यसभा के सांसद डॉ राधामोहन दास अग्रवाल सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित होंगे उन्होंने ही 3 अगस्त को राज्यसभा में न्यूनतम पेंशन बढ़ाने का मुद्दा उठाया था। अतः उनके सामने समिति के राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारी पेंशनरों की समस्याओं को उजागर करेंगे । सम्मेलन में प्रदेश के सभी जिलों  के पेंशनर बड़ी संख्या में भाग लेंगे ।