Hot Posts

6/recent/ticker-posts

विश्व हथकरघा दिवस के उपलक्ष्य में लखनऊ महानगर भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सीता नेगी की अध्यक्षता में सभी विधानसभाओं में स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लिए जागरुकता अभियान चलाया गया। स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ , "व्यापारियों की ये ही पुकार, स्वदेशी अपनाओ बार बार" जैसे स्लोगनों के साथ जागरूकता रैली भी निकाली गई

 संवाददाता :लखनऊ

विश्व हथकरघा दिवस के उपलक्ष्य में भाजपा लखनऊ महानगर महिला मोर्चा द्वारा "व्यापारियों की यही पुकार स्वदेशी अपनाओ बार-बार" स्लोगन के साथ हर विधानसभा में जागरूकता रैली निकाली गई  मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि इस क्रम में पूर्व विधानसभा में महिला मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर गोदावरी मिश्रा , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूजा मिश्रा, उत्तर विधानसभा में समाजसेविका बिंदु बोरा, महामंत्री रीना चौरसिया के नेतृत्व में नगर  एवं मंडल महिला मोर्चा पदाधिकारियो ने जनसंपर्क कर स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के लिए आमजन को जागरूक किया।

Post a Comment

0 Comments