Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भारतीय खाद्य निगम मना रहा छठवां राष्ट्रीय पोषण माह

  संवाददाता :लखनऊ

लखनऊ। भारतीय खाद्य निगम क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ में छठवां राष्ट्रीय पोषण माह 01.09.2020 से   30 सितम्बर 2023 तक मनाया जा रहा है । इस बार राष्ट्रीय पोषण माह का थीम सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत एक स्वस्थ और मजबूत देश के निर्माण में पोषण, शिक्षा और सशक्तिकरण के महत्व पर जोर देता है भारतीय खाद्य निगम क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ तथा सभी अधीनस्थ मंडल कार्यालयों में इस बार विभिन्न गतिविधियों के द्वारा पोषण से सम्बंधित जागरूकता पर विशेष बल दिया जा रहा है। साल 2023 अंतर्राष्ट्रीय मिलेट वर्ष के रूप में भी मनाया जा रहा है इसलिए पोषण माह के दौरान मिलेट से बने व्यंजनों का प्रदर्शन करते हुए उनकी पोषक महत्ता के बारे में जागरूकता हेतु प्रचार प्रसार किया जा रहा है।भारतीय खाद्य निगम के हितधारकों की शिकायतों के लिए भारतीय खाद्य निगम मुख्यालय में एक टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18003090134 प्रारंभ किया जा चुका है। भारतीय खाद्य निगम के हितधारक जिन्हें किसी भी तरह की शिकायत है वह सभी कार्य दिवसों पर सुबह 10 बजे से शाम 06 बजे के बीच उपरोक्त टोल फ्री नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए हितधारकों को अपनी पहचान के साथ कॉन्टैक्ट नंबर तथा ईमेल आई डी अनिवार्य रूप से उपलब्ध करानी होगी। हितधारकों को उनके द्वारा की गयी शिकायत के लिए लिए एक यूनिक नंबर प्रदान दिया जाएगा तथा शिकायत का परिणाम उनके द्वारा दिए गए ईमेल आई डी पर सूचित किया जाएगा। एफसीआई, मुख्यालय के अधिकारी/कर्मचारी और हितधारकों के बीच सारी बातचीत को रिकॉर्ड किया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा देश में खाद्यान्न की बढती कीमतों पर नियंत्रण के लिए“खुला  बाजार बिक्री योजना(घरेलू)” के तहत खाद्यान्न की बिक्री के निर्णय के अंतर्गत भारतीय खाद्य निगम,उत्तर प्रदेश ने  पिछली 13 ई-नीलामी के माध्यम से कुल 3,51,100मी. टन गेहूं  एवं  12 ई-नीलामी के माध्यम से 2,33,040 मी. टन चावल  की पेशकश की है जिसमे से 2837 बोलीदाताओं को कुल 2,70,180 मी. टन गेहूं की बिक्री की गयी है| आगामी ई-नीलामी दिनांक 27.09.2023 को प्रस्तावित है जिसमे 27000 मी. टन गेहूं तथा 10000 मी. टन चावल की पेशकश की जाएगी एवं उसके लिए टेंडर दिनांक 22.09.2023 को एम जंक्शन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments