Hot Posts

6/recent/ticker-posts

24 दिसम्बर में लगेगा यूपी महोत्सव 2023-24

- महोत्सव का श्री गणेश होगा 24 दिसम्बर 2023 को थी हरी कीर्तन की समाप्ति के बाद सांयकाल 4:30 बजे दिन रविवार
- झूले संग यू.पी. का हस्तशिल्प होगा आकर्षण का केन्द्र

- उत्तर प्रदेश सहित 24 राज्यों के स्टॉल्स संग होगी सरकारी विभागों की सहभागिता

- यू. पी. टैलेंट हंट की होगी निशुल्क प्रतियोगिताएं
...
संवाददाता।  लखनऊ 
लखनऊ, 23 दिसम्बर 2023। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वावधान में कल 24 दिसम्बर 2023 में 9 जनवरी 2024 तक 17 दिवसीय 'यू.पी. महोत्सव 2023-24' का आयोजन सेक्टर-ओ, पोस्टल ग्राउन्ड, निकट केन्द्रीय विद्यालय, अलीगंज, लखनऊ में किया जायेगा। उक्त जानकारी प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि यू.पी.महोत्सब 2023-24' में धर्म और कर्म को सर्वोपरि मानते हुए महोत्सव का आरभ श्री हरी कीर्तन की समाप्ति के उपरान्त सांय 4:30 बजे से किया जाएगा। पूरा परिवेश भक्तिमय हो इसके लिए महोत्सव का सम्पूर्ण परिसर चन्दन से निर्मित धूपबत्तियों की सुगंध से सुरभित होगा।

विनोद सिंह ने बताया कि 'यू.पी.महोत्सव' में लखनऊ, सुल्तानपुर, रायबरेली, उन्नाव, कानपुर, भदोही, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, प्रतापगढ़, बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, श्रावस्ती, उन्नाव, फतेहपुर, कानपुर देहात, जौनपुर और मिर्जापुर के पश्चिमी हिस्सों संग, कन्नौज, पीलीभीत और शाहजहांपुर के अलावा अन्य राज्यों की कला संस्कृति, पर्यटन, हस्त शिल्प, देशी उत्पाद, वस्त्र, फर्नीचर, मसाले, हैण्डलूम हैण्डी क्राफ्ट सहित अन्य चीजों के स्टाल और पैवेलियन के अलावा उत्तर प्रदेश के एक जिला एक उत्पाद, खादी ग्रामोद्योग, उत्तर प्रदेश पर्यटन, नाबार्ड, बैंक, सिडबी, राज्य आजीविका मिशन सहित अन्य सरकारी विभागों की सहभागिता होगी।

उन्होंने बताया कि 15 दिवसीय 'यू.पी.महोत्सव' में निःशुल्क यू. पी. टैलेण्ट हण्ट-2023-24 प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा, इसके तहत बच्चों व युवाओं की गायन, नृत्य, वादन, किड्स माण्डलिंग, मेंहदी, रंगोली, कबाड़ से जुगाड़, सिलाई, चित्रकला, निबंध लेखन, साइकिल रेस, खो-खो, कबड्डी, मिस्टर मिस और मिसेज यू. पी. प्रतियोगिताएं होंगी।

Post a Comment

0 Comments