Hot Posts

6/recent/ticker-posts


अद्भुत है यूपी महोत्सव– एमएलसी पवन सिंह चौहान।
वंदना शुक्ला ने महोत्सव में लगाया चार चांद। 
...
संवाददाता। लखनऊ 
यूपी महोत्सव की चौथी संध्या पर मानो पूरा माहौल ही भक्ति और लोक गीतों के रंग में रंग गाया हो। आकाशवाणी के बी हाई ग्रेड कलाकार वंदना शुक्ला ने रंगों के एक से एक रंग ऐसे उतारे की हर रंग बनकर पूरा इंद्रधनुष का रूप ले लिया। देवी गीत राम जन्म बधाई उत्तर प्रदेश गीत नक्सा गीत एवम पारंपरिक लोकगीत, पारंपरिक पूर्वी गीत गीतों में प्रमुख रूप से ‘देवी मोर अंगना में आई’, ‘अवध में बजे सखी’ ‘हम उत्तर प्रदेश का गौरव गीत सुनाते हैं’ ‘हमार बलमा मोटर गाड़ी चलावे’ ‘अंगुरिया में ले डस लिया’ जैसे एक से गीतों ने पूरे महोत्सव में समा बांध दिया। ढोलक पर अरुण तिवारी, हारमोनियम पर हरीश कुमार ने पूरे लय ताल के साथ वाद्य यंत्रों का प्रयोग किया।
 प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वावधान में सेक्टर ओ पोस्टल ग्राउंड निकट केंद्रीय विद्यालय में चल रहे यूपी महोत्सव में लोकप्रिय एमएलसी पवन सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। पवन कुमार सिंह ने कहा कि अद्भुत है यूपी महोत्सव का रंग, मुझे देखकर आश्चर्य हो रहा है कि इस मैदान पर मारो पूरे उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों का समावेश हो रहा है, जहां दर्शकों को एक ही मंच पर अपनी सभी जरोरतों की चीजें प्राप्त हो रही है। वहीं सांस्कृतिक आयोजनों से नए और पुराने कलाकारों को अपना हुनर दिखाने का मौका मिल रहा है। समाज में आज सबसे ज्यादा जरूरत इसी की है। महोत्सव में विशेष रूप से राघव राम तिवारी पार्षद, रमेश पांडे मंडल अध्यक्ष अतुल मिश्रा, वार्ड अध्यक्ष राम प्रसाद यादव, वार्ड अध्यक्ष अतुल शुक्ला एवं शिव प्रकाश शुक्ला उपस्थित रहे।

यूपी महोत्सव की अन्य प्रस्तुतियों में अविशी भारद्वाज का शानदार गायन, नव्या श्रीवास्तव की शिव वंदना एवम अन्य बाल कलाकारों की क्लासिक प्रस्तुतियां बहुत मनमोहक रहीं। 

इसके पूर्व यूपी महोत्सव की चौथी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और एन.बी. सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया तथा उपस्थित मुख्य अतिथि पावन सिंह चौहान एमएलसी को बुके और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। महोत्सव में प्रिया पाल ने सभी कलाकारों को सर्टिफिकेट दे कर सम्मान्तिन किया।

यूपी महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का संयोजन और संचालन अरविंद सक्सेना और हेमा खत्री द्वारा किया गया। 

दिनांकः- 27 दिसम्बर 2023।

भवदीय
विनोद कुमार सिंह 
मोबाइल- 9415273448 

Post a Comment

0 Comments