Hot Posts

6/recent/ticker-posts

यूपी महोत्सव में आज वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़। झूले सहित खाने पीने के सभी स्टालों पर उमड़ा हुजूम। लोगों ने जमकर की खरीदारी।



...
संवाददाता। लखनऊ 
संगीत हर दिल की धड़कन है, 
जुड़ गए तो आसक्ति और प्रभु की शक्ति मिलती है, 
क्योंकि संगीत ही जीवन है।

यूपी महोत्सव, सेक्टर ओ पोस्टल ग्राउंड केंद्रीय विद्यालय के सामने अलीगंज लखनऊ में चल रहा है। सुरों के सरताज, ग्रुप ने जबरदस्त आगाज किया। भव्य मंच और संगीतमय शाम विनोद द्वारा संचालित। गायक कलाकारों ने प्रस्तुतियां देकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया और दिल जीत लिया।

महोत्सव के इस सांस्कृतिक मंच पर हर दिन कलाकार, जो विभिन्न प्रांतों से आए, अपनी प्रतिभा को दर्शाते हुए, अलग अलग गुणों से विभूषित है।

सुरों के सरताज ग्रुप की फाउंडर श्रीमती सीमा विरमानी, ने कार्यक्रम की शुरुआत की, जो विगत कई वर्षों से अपनी आवाज़ और कला का जादू बिखेर चुकी है और संगीत प्रेमी होते हुए संगीत को समर्पित है। कई अवार्डों द्वारा सम्मानित है, भजन सम्राट अनूप जलोटा जी ने भी सम्मान और आशीर्वाद दिया है। यश भारती, म्यूजिक डायरेक्टर एंड कंपोजर, केवल कुमार श्रीवास्तव जी से आज भी सुगम संगीत की शिक्षा ले रही है।

ग्रुप का संचालन डॉक्टर विश्वास वर्मा ने किया जो नेशनल अवार्ड से सम्मानित हैं।

ग्रुप के कलाकार: श्वेता दीक्षित बहुत सुरीली आवाज़ की मल्लिका है, रमन श्रीवास्तव।दमदार आवाज़ के मालिक हैं। अनुराग राजपूत, हिमांशु वर्मा, अनुराग, सत्यम और विशाल यादव भी इस ग्रुप के मंझे हुए कलाकार हैं जो सूफ़ी अंदाज़ के गीतों में पारंगत हैं। 

शनिवार की बेहतरीन ठंड और संगीतमय शाम यदि सुपर डुपर हिट बॉलीवुड गीतों से होती है तो क्या बात हुई! मजा ही आ गया! झूम उठे लोग, नाच रहे बच्चे और संगीत प्रेमी। हर दिल अजीज गीतों की श्रृंखला जो सुरों की सरताज की संरक्षिता सीमा विरमानी और डॉक्टर विशाल वर्मा के नेतृत्व में चमत्कार ही कर दिया।

महोत्सव के दूसरे चरण में चंपा देगी स्मारक ट्रस्ट, देवरिया द्वारा साहित्य धरोहर रूप पांडेय, रेणु द्विवेदी, प्रतिभा गुप्ता, वर्षा श्रीवास्तव एवम गुड गवर्नेंस हैप्पी नेशन धरोहर रेणु वर्मा, लोकेश त्रिपाठी, ब्रिज मोहन के नेतृत्व में गायन के जूनियर वर्ग में निधि, दिव्या श्रीवास्तव, तेजस श्रीवास्तव और सीनियर ग्रुप में पवन शुक्ला, तन्वी, प्रियंका, मनीष, अर्पित, पल्लवी, ममता वर्मा, मुस्कान ने अपने गायन से सबका मन मोह लिया।

इसके पूर्व यूपी महोत्सव की पांचवी सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और एन.बी. सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया तथा महोत्सव में प्रिया पाल ने सभी कलाकारों को सर्टिफिकेट दे कर सम्मान्तिन किया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद सक्सेना और हेमा खत्री ने किया।

Post a Comment

0 Comments