Hot Posts

6/recent/ticker-posts

प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट द्वारा अपने सभी आयोजनों में साहित्यकार और कवियों को अपने मंच पर विशेष स्थान दिया जाता है

...

संवाददाता। लखनऊ 
प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट द्वारा अपने सभी आयोजनों में साहित्यकार और कवियों को अपने मंच पर विशेष स्थान दिया जाता है। इसी का परिणाम है कि 16वें यूपी महोत्सव में आज 12वें दिन भी साहित्यकार और कवियों द्वारा लगातार अपनी रचनाएं प्रस्तुत की गई। इसी क्रम में परियां फाउंडेशन द्वारा सरिता कटियार संयोजिका, नरेंद्र भूषण अध्यक्ष, मृघकाक श्रीवास्तव और संपत्ति कुमार मिश्र विशेष अतिथि रहे। डॉ अरविंद झा, विपुल कुमार मिश्रा, शायर गुर्जर लखनवी, अनीता अरोड़ा, प्रवीण पांडे, राजेश राज, पवन सिंह, उमा लखनवी, महेश गुप्ता और शेफाली कटिहार ने अपनी साहित्यिक और कविता पाठ से ठंड में भी लोगों के जहां में गर्मी पैदा कर दी। गुर्जर लखनवी का ‘नदामत कर गुनाह खुद के छुपा तो लेते हैं मगर गुर्जर गुनाह नेकी को तबाह कर देते हैं।’ डॉ अरविंद झा का ‘मंगलमय हो आपकी अंग्रेजी का साल, सर्दी से अपना शहर शिमला नैनीताल’, विपुल कुमार मिश्रा का ‘सबके मन में हर्ष हो, खुशियां मिले अपार, मंगलमय नव वर्ष हो, सुखी रहे परिवार’ उपस्थित लोगों द्वारा खूब सराहा गया।
यूपी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या में आज सांस्कृतिक मंच अपने पूरे शबाब में दिखा। एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां जिसमें गर्ल्स मॉडल और बॉयज मॉडल, ग्रुप डांस और संगीत का जबर्दस्त तालमेल देखने को मिला।
मिस एंड मिस्टर युपी आइकॉन 2023 प्रतियोगिता जिसको डैनमस डिजायर अकैडमी जिसकी निर्देशिका शालिनी श्रीवास्तव एवं रवि प्रकाश हैं, सभी डांस परफॉर्मेंस डीपीएस स्कूल जानकीपुरम भारतखंडे नारायण स्कूल की प्रख्याति श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिसमें चीफ गेस्ट डॉ आनंद कुमार जैन रहे और जजमेंट मिस्टर ओमदीप एवं मिस्टर विवेक श्रीवास्तव द्वारा किया गया, कलाकारों का मेकअप लगेज ब्यूटी ने किया। मॉडल गर्ल्स के रूप में उपन्या, प्रगति, सृष्टि, आकांक्षा, साक्षी, अनुष्का, प्राजंलि, प्रिया सिंह, भूमिका, गार्गी, मल्लिका, मॉडल और मॉडल बॉयज में शौर्य पांडे, अहमद, अनंत, अक्षत, अश्विन, हर्ष और जारून ने मंच पर अपना जलवे बिखेरा।

ग्रुप डांस डीपीएस स्कूल के बच्चों द्वारा किया गया जिससे माही, नक्षत्र ,अनुश्री, कृष्णगी, इशिका और सोलो डांस का परफॉर्मेंस अनुश्री, समर्थ, पार्वी, भव्या, माही, कौस्तुभ, विदुषी, तनुज, पूजा द्वारा किया गया।

प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट हमेशा नए और उभरते हुए कलाकारों को तथा विलुप्त होती हुई लोक कला संस्कृति को बढ़ावा देता है। इसी क्रम में आज कलाकार राजेंद्र नौसेना के तटरक्षक मुख्यालय दिल्ली से फ्लाइंग विंग के निर्देशक से सेवानिवृत्ति के बाद संगीत, साहित्य और कल को अपने जीवन के रंग में रंग लिया है। कोई भी वाद्य यंत्र हो, कोई भी गायकी हो, मानो की वाणी मैं सरस्वती का वास हो गया है। आज उन्होंने अपनी प्रतिभा से मंच को गौरवान्वित किया।

यूपी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और एन. बी. सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया तथा महोत्सव में प्रिया पाल ने सभी कलाकारों को सर्टिफिकेट दे कर सम्मान्तिन किया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद सक्सेना और हेमा खत्री ने किया।

Post a Comment

0 Comments