Hot Posts

6/recent/ticker-posts

 प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के तथावधान में काशीराम स्मृति उपवन आशियाना लखनऊ में चल रहे महोत्सव में हर आयु वर्ग के लोगों ने भारी संख्या में शिरकत की
...
संवाददाता
लखनऊ। मेले के हर स्टॉल पर झूलों पर, फूड जोन की हर शॉप पर, लोगों का हुजूम दिखाई दिया। जहां एक तरफ लोगों ने जमकर मौज मस्ती एवं खरीददारी की वही फूड जोन में खाने पीने का खूब लुफ्त उठाया

प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के सभी महोत्सव में सरकारी उपक्रम के स्टॉल के द्वारा आई हुई पब्लिक को तमाम नहीं जानकारियां प्राप्त होती हैं। सरकार द्वारा जारी तमाम योजनाओं का लाभ लोगों को महोत्सव के माध्यम से प्राप्त होता है। इसी क्रम में भारतीय रिजर्व बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, किसानों, बच्चों, प्राइवेट सेक्टर के एम्पलाई, सरकारी कर्मचारी सहित सभी वर्गों को बैंकिंग प्रणाली के फायदे और किसी भी फ्रॉड से बचने के लिए सुझाव दिए गए। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा महोत्सव में आज बच्चों की कई प्रतियोगिताएं जैसे निबंध कला, क्विज, रंगोली रखी गईं। बच्चों को चॉकलेट और सम्मान पत्र दिया गया।

भारत हस्तशील महोत्सव 2024 में आज अनेकों अनेक कार्यक्रम हुए। स्वरांजलि संस्था द्वारा प्रस्तुत ‘सजा दो घर को दुल्हन सा’, ‘एक रोज में तड़पकर’ डीके श्रीवास्तव द्वारा गाया गया; ‘आज की रात कोई आने को है’ शीलू वर्मा द्वारा गाया गया; ‘प्यार दीवाना होता है’ विनोद द्वारा गाया गया; ‘जिंदगी ख्वाब है’ रंजन लाल द्वारा; ‘बाबूजी धीरे चलना’ पूनम द्वारा गाया गया। एक अन्य कार्यक्रम में प्रगति विचारधारा फाउंडेशन द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें रेनू वर्मा, शोभा दिक्षित, सीमा गुप्ता, अंजली श्रीवास्तव, डीके अवस्थी द्वारा कविता पाठ किया गया। इसका आयोजन नेहा खरे द्वारा किया गया।

आज का सांस्कृतिक कार्यक्रम बहुत ही खास और बेमिसाल रहा। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ सदस्य अर्पणा यादव, पूर्व राज्य मंत्री एवम जिला सहकारी बैंक, जौनपुर, के चेयरमैनकुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह, और 9415273448 पार्षद हिमांशु अतिथि के रूप में उपस्थिति रहे। हनु जी ट्रस्ट के द्वारा एक से बढ़कर एक बेमिसाल प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई। गायन तथा डांस के कई रूप देखने को मिले। हनु जायसवाल द्वारा जय गणेश देवा, तथा राम सिया राम शंभूजी गुप्ता और वैभवी गुप्ता द्वारा, छाप तिलक सब अनिका गुप्ता द्वारा, कान्हा सो जा जरा मानुषी पांडे द्वारा, होठों से ऐसी बात मिष्टी सिंह द्वारा, जय जय शिव शंकर तनिष्का आर्य द्वारा, मेरे घर राम है वैष्णवी राय द्वारा, वह है अलबेला वंशिका गुप्ता द्वारा, मेरे घर राम शांभवी गुप्ता द्वारा, ग्रुप डांस वैभवी और वेदांती गुप्ता द्वारा, एवम सोलो सिंगिंग प्रभात द्वारा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष एन बी सिंह एवं हनु ट्रस्ट की अध्यक्षा रागिनी पूजा जायसवाल द्वारा पर्यावरण का प्रतीक पौधा राम मंदिर का प्रतीकात्मक मॉडल भेंट करके सम्मानित किया

भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2024 में प्रिया पाल ने सभी कलाकारों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद सक्सेना ने किया।

Post a Comment

0 Comments