Hot Posts

6/recent/ticker-posts

साहिबे कमाल साहिब श्री गुरू गोबिन्द सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व (जन्मोत्सव) हर्षोल्लास से मनाया गया
...
 संवाददाता
लखनऊ ।खालसा पंथ के संस्थापक, सरबंसदानी, मानवता के रहिबर, महान कवि साहिबे कमाल साहिब श्री गुरू गोबिन्द सिंह जी महाराज का प्रकाश पर्व (जन्मोत्सव) श्री गुरू सिंह सभा ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव जी नाका हिंडोला की ओर से डी0ए0वी0 डिग्री कालेज के मैदान में बड़ी श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
 श्री अखण्ड पाठ साहिब जी की समाप्ति के पश्चात् पाँच प्यारों की अगुवाई में समूह साध संगत द्वारा श्री गुरूग्रन्थ साहिब जी की शाही सवारी को शबद कीर्तन गायन करते हुए गुरूद्वारा साहिब से नाका हिण्डोला होते हुए डी0ए0वी0 डिग्री कालेज ऐशबाग रोड में सजे पंडाल में ले जाया गया। भव्य पंडाल बहुत खूबसूरती से सजाया गया था, जिसमें फूलों से सुसज्जित भव्य स्टेज पर श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी का प्रकाश किया गया। रागी जत्था भाई राजिन्दर सिंह जी द्वारा पवित्र आसा-दी-वार का अमृतमयी कीर्तन से कार्यक्रम आरम्भ हुआ। बहुत सुबह से ही लखनऊ एवं आस-पास के इलाकों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु डी0ए0वी0 डिग्री कालेज में पहुॅचने लगे तथा पक्तियों में खडे़ होकर श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी के दर्शन के पश्चात अपना स्थान ग्रहण कर गुरूबाणी का रसपान किया। आकाशवाणी लखनऊ केन्द्र द्वारा आधे घन्टे का सीधा प्रसारण करके प्रदेश भर की संगतों को कार्यक्रम का रसास्वादन कराया गया। श्री गुरू सिंह सभा के अध्यक्ष स0 राजेन्द्र सिंह बग्गा जी ने इस अवसर पर उपस्थित संगतों को प्रकाश पर्व की बधाई दी तथा बधाई संदेश आकाशवाणी लखनऊ द्वारा भी प्रसारित किया गया। विशेष रूप से पधारे भाई चरनजीत सिंह जी हीरा दिल्ली वालों ने अपनी मधुरवाणी में "तही प्रकास हमारा भयो पटना सहिर बिखै भव लयो।। शबद कीर्तन गायन कर समूह साध संगत को निहाल किया। तत्पश्चात सिंह साहिब ज्ञानी बचित्तर सिंह जी मुख्य ग्रन्थी गुरुद्वारा नानक प्याउ दिल्ली वालों ने साहिब श्री गुरू गोबिन्द सिंह जी के जीवन पर दिल को छू देने वाले विचार व्यक्त किये। रागी जत्था भाई जगतार सिंह जी साबका हजूरी रागी गुरुद्वारा बंगला साहिब दिल्ली वालों ने "देह सिवा बर मोहि इहै सुभ करमन ते कबहूं न टरों।।" शबद कीर्तन गायन कर संगतों को मन्त्रमुग्ध कर दिया। ज्ञानी सुखदेव सिंह जी ने गुरमत विचारों द्वारा कथा व्याख्यान किया। माता गुजरी सत्संग सभा, लखनऊ की सदस्याओं एवं सिमरन साधना परिवार ने भी इस कार्यक्रम में शबद कीर्तन गायन किया। प्रातः10 बजे से अमृत संचार का कार्यक्रम गुरुद्वारा साहिब में किया गया जिसमें कई अभिलाषी महिलाओं पुरुषों और बच्चों ने श्री दरबार साहिब से आए पांच प्यारों द्वारा अमृत पान किया
 डी0ए0वी0 इण्टर कालेज में दिन भर गुरबाणी कीर्तन तथा गुरमत विचारों का कार्यक्रम चला जिसका संचालन स0 सतपाल सिंह मीत, ने किया। समागम में लंगर तजिंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह की देखरेख में वितरण की सेवा सिख यंग मेन्स एसोसियेशन एवं दशमेश सेवा सोसाइटी द्वारा की गयी। कई स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा संगत की सेवा आइसक्रीम, ब्रेड, छोले, जलेबी, कड़ी चावल, मक्की की रोटी सरसों का साग आदि अनेक तरह के व्यंजनों के स्टाल लगाकर की गई।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव के समागम में शामिल हुए और गुरु दरबार में माथा टेक के गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परमिंदर सिंह, सतपाल सिंह मीत आदि पदाधिकारी ने सिरोपा और स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित किया। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी गुरु तेग बहादुर जी और गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहब जड़ों के बलिदान और योगदान को देश भुला नहीं सकता देश की धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए उन्होंने अपना बलिदान दिया जिसके लिए देश उनको नमन करता है।
समस्त कार्यक्रम तरनजीत सिंह मक्कड़ उपाध्यक्ष एवं स0 हरमिन्दर सिंह टीटू महामंत्री की देखरेख में हुआ। दिन के 12 बजे से गुरू का लंगर संगत में वितरित किया गया, जिसमें लगभग हजारों की संख्या में लोगों ने लंगर ग्रहण किया।
 अरदास के उपरान्त उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम की समाप्ति पर श्री गुरू सिंह सभा के अध्यक्ष स0 राजेन्द्र सिंह बग्गा जी ने सभी सिख संगठनों/जत्थेबन्दियों सिख सेवक जत्था पंजाबी यूथ एसोसियेशन एवं प्रशासन को गुरू जी की कृपा ‘‘सिरोपा’’ भेंट कर सम्मानित किया। 
  गुरू महाराज का आर्शीवाद प्राप्त करने के लिये कई राजनीतिक दलों के नेता एवं सरकार के प्रतिनिधि तथा कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी कार्यक्रम में उपस्थित हुए,उन्हें भी अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बग्गा जी ने सिरोपा देकर सम्मानित किया।

Post a Comment

0 Comments