Hot Posts

6/recent/ticker-posts

योगी सरकार ने व्यापारियों को सरल और सहज माहौल दिया
...
 संवाददाता 
लखनऊ। निराला नगर स्थित द ग्लोब होटल में भाजपा लखनऊ महानगर के तत्वधान में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा भाजपा लोकसभा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के समर्थन में व्यापारी सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, पूर्व कैबिनेट मंत्री अतुल गर्ग, उत्तर विधानसभा विधायक डॉ नीरज बोरा, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक विनीत शारदा, लखनऊ व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक अभिषेक खरे, व्यापारी समन्वयक अजय त्रिपाठी मुन्ना उपस्थित रहे।
पूर्व मंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि सपा, बसपा ने सत्ता में रहते केवल अपने कुनबे को बढ़ाया है। युवाओं की जगह परिजनों को नौकरियां दीं। इनके कार्यकाल में युवा बेरोजगार हो गए। व्यापारी दहशत में रहते थे और बहन-बेटियां असुरक्षित थीं। अब देश व प्रदेश में तस्वीर बदल चुकी है। पूरी दुनिया में भारत का लोहा माना जा रहा है। 
भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने कहा कि। वर्ष 2014 से पहले व्यापारी से किस तरह पैसा खींचने का कार्य होता था। व्यापारियों को मिलने वाली सुविधाएं बहुत कम थीं। अब ऐसा नहीं है। दुनिया भर के देश भारत को अवसर के तौर पर देखते हैं। विदेशी निवेश में सरकार ने एक नया आयाम हासिल किया है। देश के व्यापारी का विश्वास मोदी सरकार है। कारोबार-उद्योग बंद हो रहे थे। वर्ष 2014 के बाद मोदी सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए तमाम योजनाएं लागू कीं। बैंकों की लोन प्रक्रिया को आसान किया गया है। जिससे कोई भी व्यक्ति आसानी से अपना कारोबार शुरू कर सकता है।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि पिछली सरकार में प्रदेश की सूरत बदहाल थी। व्यापारियों में भय का माहौल था। बड़े उद्योगपति प्रदेश में निवेश करने से डरते थे। लेकिन योगी सरकार ने सरल और सहज माहौल दिया। अब प्रदेश में आपराधिक घटनाएं कम हो रहीं हैं। बड़े उद्योगपति यूपी में अपने उद्योगों को स्थापित करना चाहते हैं।
कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल, सुधीर हलवासिया, बनवारी लाल कंछल,संदीप बंसल,संजय गुप्ता,अशोक मोतियानी,अनिल बजाज,विजय मिश्रा,मनीष गुप्ता, प्रियंक गुप्ता,मनोज सिंह,मोहित केसवानी,प्रदीप मिश्रा,आनंद गुलाटी,सतपाल मीत,राजेन्द्र दुआ, मयंक रस्तोगी, एवं बड़ी संख्या में व्यापारी समाज का पदाधिकारी उपस्थित रहे

Post a Comment

0 Comments