Hot Posts

6/recent/ticker-posts

उ०प्र० मिनिस्टिीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश की प्रान्तीय शाखा के द्वारा कलेक्ट्रट परिसर में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन

 संवाददाता लखनऊ

उ०प्र० मिनिस्टिीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ, उत्तर प्रदेश की प्रान्तीय शाखा के आवाहन पर मिनिस्टिीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारियो की 22 सूत्रीय माँगो के समर्थन में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 05 दिवसीय  16.10.2023 से 20.10.2023 वर्क-टू-रूल के सफल कार्यक्रम के पश्चात आज  21.10.2023 को जनपद लखनऊ के कलेक्ट्रट कर्मचारियों द्वारा कलेक्ट्रट परिसर में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का भी आयोजन 11:00 बजे अपरान्ह से सॉय 04:00 बजे तक किया गया।उक्त धरना कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष  नरेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट मुख्यालय एवं जनपद लखनऊ की पाँचो तहसीलों के शत प्रतिशत कलेक्ट्रेट कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। धरना कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओ सर्व नरेन्द्र सिंह अध्यक्ष  निशिल किशोर मंत्री, शरद सक्सेना वरिष्ठ उपाध्यक्ष,  रवीश कुमार पाण्डेय-कनिष्ठ उपाध्यक्ष,अशोक कुमार श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री शिखा आर्य-संगठन मंत्री,  राजकुमार सॉ० एवं कीड़ा मंत्री,आशीष कुमार गुप्ता कोषाध्यक्ष,  सरस्वती निगम, आडीटर दीपक तिवारी प्रवक्ता एवं  विजय वर्मा,विशुन  श्रीवास्तव कार्यकारिणी सदस्य आदि द्वारा सभा को सम्बोधित किया गया तथा 22 सूत्रीय मांगों के पूर्ण न होने पर जोरदार आन्दोलन की चेतावनी दी गई। धरना समाप्ति पर जिलाधिकारी लखनऊ के माध्यम से एक ज्ञापन  मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को प्रेषित किया गया।

Post a Comment

0 Comments