केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर से मिला राष्ट्रीय संघर्ष समिति लखनऊ का प्रतिनिधि मंडल

 लखनऊ /संवाददाता

राष्ट्रीय संघर्ष समिति  लखनऊ का एक प्रतिनिधि मंडल  के.एस. तिवारी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के नेतृत्व मे कौशल किशोर,आवास एवं शहरी  विकास राज्य मंत्री, भारत सरकार के आवास पर मिलकर राजेश तिवारी, अध्यक्ष लखनऊ मंडल द्वारा हस्ताक्षरीत एक ज्ञापन सौंपा. माननीय मंत्री को ईपीएस-95  पेंशनरों की न्यायोचित मांगों को मंजूर करवाने हेतु जंतर मंतर दिल्ली मे दि० 20.07.2023 को उपवास- अनशन के संबंध मे अवगत कराते हुए पेंशनरों की मुख्य मांग 7500+ डी ए एवं पति पत्नी की मुफ्त चिकित्सा व्यवस्था सहित 4 सूत्रीय मांगों को इसी मानसून सत्र मे स्वीकृत कराने हेतू अनुरोध किया गया. माननीय मंत्री जी ने प्रकरण को ध्यान से सुना.साथ ही ज्ञापन को अपने संस्तुति पत्र सहित माननीय  भूपेंद्र यादव श्रम मंत्री भारत सरकार को प्रेषित करने हेतु जारी कर दिया गया. प्रतिनिधि मंडल में सर्व श्री आर. एन. द्विवेदी, अध्यक्ष मध्य ज़ोन, सुभाष चौबे, संगठन मंत्री, मध्य ज़ोन, राजेश तिवारी, अध्यक्ष, लखनऊ मंडल, ए. प सिंह, उपाध्यक्ष, राकेश द्विवेदी, उपाध्यक्ष, अशोक बाजपेई, सचिव (लखनऊ मंडल) के अतिरिक्त सक्रिय सदस्य जी.एस.त्रिपाठी, शांति प्रकाश त्रिपाठी,S.P. singh, अनिरुद्ध, रमेश यादव,एवं छोटे लाल आदि सम्मिलित रहे.

राजीव भटनागर

Post a Comment

Previous Post Next Post